फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Radhika Yadav: 'राधिका से कैसा था रिश्ता, पहली बार कहां मिले, आखिरी बार कब हुई बात', इनामुल ने बताई पूरी कहानी

Sat, 12 Jul 2025 09:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम टेनिस खिलाड़ी राधिका की हत्या के मामले में जिस युवक का नाम जुड़ रहा है, वो सामने आ गया है। उसने राधिका से पहले मुलाकात और आखिरी बार बातचीत से लेकर सबकुछ बताया है। जानें उनका रिश्ता कैसा था
विज्ञापन
1 of 11
radhika yadav - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम की राधिका यादव का नाम एक युवक से भी जोड़ा जा रहा है जोकि इन दिनों विदेश में रह रहा है। यही युवक राधिका के साथ फिल्माए गए गीत में भी दिख रहा है। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले में कुछ कहने से बच रही है। टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव के साथ युवक ने तीन मिनट का गाना शूट किया था। 

उधर, युवक ने यह बात साफ की है कि उसका नाम राधिका के साथ जोड़ा जाना गलत है क्योंकि वह राधिका से सिर्फ दो बार ही मिला है। बताया जा रहा है कि कारवां गाने में किसी और एक्टर को लेना था जिसने अचानक मना कर दिया। 
 
विज्ञापन

2 of 11
इनाम-उल-हक ने दी जानकारी - फोटो : एएनआई
इस पर उसकी टीम ने सोशल मीडिया के जरिये ही राधिका से संपर्क किया था और उसे अपने गाने का हिस्सा बनाया था। शूटिंग के दौरान उसके परिजन भी उपस्थित थे। गाने को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर नहीं करने पर कोई निजी कारण बताया था।
विज्ञापन

3 of 11
इनाम-उल-हक ने दी जानकारी, राधिका यादव की फाइल फोटो - फोटो : एएनआई/सोशल मीडिया
'वह मेरे लिए एक एक्टर थीं'
उधर, म्यूजिक वीडियो में बतौर एक्टर काम करने वाले व्यक्ति इनाम-उल-हक ने दुबई में कहा कि "मैं उनसे (राधिका) पहली बार टेनिस प्रीमियर लीग में मिला था, जो दुबई में आयोजित हुआ था। उसके बाद मैं उनसे एक म्यूजिक वीडियो में मिला। वह मेरे लिए एक एक्टर थीं। मैंने कई अभिनेत्रियों के साथ काम किया है... वह सिर्फ म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के लिए आई थीं और फिर चली गईं... हमने उन्हें बस एक अच्छी रकम दी थी। 

 

4 of 11
इनाम-उल-हक ने दी जानकारी - फोटो : एएनआई
'मेरा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं'
वीडियो के निर्माण का भुगतान नहीं किया गया था। उसके बाद, हमने कभी संपर्क नहीं किया... इस घटना को हिंदू-मुस्लिम एंगल भी दिया जा रहा है। मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों किया जा रहा है। मेरा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। राधिका का कोई सोशल मीडिया अकाउंट नहीं है। यूट्यूब पर बस एक वीडियो क्लिप है, इसलिए इसे बार-बार हाइलाइट किया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 11
टेनिस खिलाडी राधिका यादव (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
'अपनी मां के साथ शूटिंग के लिए आई थीं राधिका'
इनाम-उल-हक ने कहा कि राधिका ने जब म्यूजिक वीडियो में बतौर एक्टर काम किया तो वह (राधिका) अपनी मां के साथ (म्यूजिक वीडियो की) शूटिंग के लिए आई थीं। सेट पर उन्होंने यह भी बताया कि उनके पिता को गाना पसंद आया है, जिसका मतलब है कि उन्होंने अपने पिता से भी इजाजत ली थी
विज्ञापन

6 of 11
Radhika Yadav murder - फोटो : अमर उजाला
'गाने के रिलीज के दौरान हम संपर्क में थे'
इनाम-उल-हक ने कहा कि जब हम उनसे पहली बार मिले तो उन्होंने हमें बताया कि वह इस लाइन (फिल्म लाइन) में काम करना चाहती हैं, उसके बाद हम कभी नहीं मिले। गाने के रिलीज के दौरान हम संपर्क में थे, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को करीब 2-3 बार डीएक्टिवेट और रीएक्टिवेट किया।
विज्ञापन

7 of 11
टेनिस खिलाडी राधिका यादव (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
'गाने को अपेक्षित लोकप्रियता नहीं मिली'
इनाम-उल-हक ने कहा कि "जब गाने को अपेक्षित लोकप्रियता नहीं मिली, तो मुझे लगा कि मेरा गाना बेकार गया और मैंने इसे हटाने का फैसला कर लिया, मैंने सोचा था कि इसे किसी और चेहरे के साथ फिर से रिलीज किया जाएगा। मुझे आखिरी वक्त में म्यूजिक वीडियो में बतौर एक्टर कास्ट किया गया था, लेकिन मुझे अपना लुक पसंद नहीं आया। हालांकि, मैं अभी वीडियो नहीं हटा रहा हूं, मुझसे (किसी भी जांच अधिकारी द्वारा) संपर्क नहीं किया गया। अगर मुझे कोई कॉल आता है, तो मैं निश्चित रूप से उनके साथ सहयोग करूंगा।
 

8 of 11
बेटी की हत्या के आरोपी को अदालत में पेश करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
गुरुग्राम सेक्टर-57 स्थित एक घर में 10 जुलाई की सुबह करीब 11.30 बजे राज्यस्तरीय महिला टेनिस खिलाड़ी की उसके पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। 
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टेनिस खिलाड़ी के अकेडमी चलाने पर नाराजगी के चलते पिता ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से उसी पीठ में गोली मार दी। राधिका यादव को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

 

9 of 11
कारवां गाने में अभिनय करती हुई राधिका यादव (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
मृतका की पहचान राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव (25) के रूप में हुई है, जोकि अपने परिवार के साथ सेक्टर-57 स्थित सुशांतलोक-2 में रहती थी। मृतका राधिका एक टेनिस अकेडमी चलाती थी और उसके पिता (आरोपी) टेनिस अकेडमी चलाने की बात से खुश नहीं थे।

 

10 of 11
राधिका यादव हत्याकांड - फोटो : एजेंसी
मृतका के साथ टेनिस अकेडमी चलाने को बात पर हुए विवाद के चलते बृहस्पतिवार को राधिका यादव के पिता ने गुस्से में आकर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से चार गोली उसकी पीठ में मार दी। गोली लगने के बाद राधिका का चाचा कुलदीप और चचेरा भाई निजी अस्पताल लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

 
विज्ञापन

11 of 11
Radhika Yadav Murder - फोटो : अमर उजाला
राधिका ने टेनिस में कई पदक जीते
पुलिस जांच में पता चला कि राधिका ने टेनिस खेल में कई पदक भी जीते हैं। कुछ माह पहले कंधे में चोट लगने के कारण राधिका कुछ दिन के लिए टेनिस से दूर हो गई थीं। इसके बाद राधिका ने वजीराबाद गांव में बच्चों को टेनिस सिखाने के लिए अकादमी शुरू की थी, लेकिन राधिका के पिता दीपक इस अकादमी को खोलने के खिलाफ थे।

यह भी पढ़ें: राधिका हत्याकांड: 'फिर तुम्हारी याद आई हमको...', खेल के साथ इस क्षेत्र में भी नाम कमाना चाहती थी टेनिस खिलाड़ी


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें