गुरुग्राम में रफ्तार और रोमांच के शौक ने पांच दोस्तों की जान ले ली। एनएच-48 पर दिल्ली से जयपुर की ओर जाने वाली लेन पर बेकाबू थार ने शनिवार सुबह कई परिवारों के सपनों को रौंद दिया।
विज्ञापन
1 of 10
गुरुग्राम में थार कार के पलटने से पांच की मौत
- फोटो : अमर उजाला
रफ्तार और रोमांच के शौक ने पांच दोस्तों की जान ले ली। थार में सवार इन युवकों और युवतियों की मौत इस कदर खौफनाक थी कि इनके शरीर के टुकड़े इधर-उधर बिखर गए और गाड़ी के परखचे उड़ गए। परिजनों को यकीन भी नहीं था कि जिस वक्त वह अपने घरों में चैन की नींद सो रहे हैं ठीक उसी पल हरियाणा के गुरुग्राम में एनएच-48 पर उनके बच्चे उन्हें जीवन में न भूलने वाला दर्द दे जाएंगे।
पुलिस के अनुसार, क्षतिग्रस्त थार में सवार सभी दोस्तों को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जिस जगह हादसा हुआ है उससे करीब 200-250 मीटर पहले ही इबोला क्लब से निकलकर सभी दोस्त थार गाड़ी से एनएच-48 की सर्विस लेन से हाईवे पर पहुंचे थे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
कैमरे में कैद थार
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर करीब 140 की स्पीड़ से गुजरती थार सर्विस लेन के पास पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हुई है। वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि थार गाड़ी की रफ्तार हाईवे पर 60 से 70 स्पीड में चल रहे अन्य वाहनों से करीब दोगुनी थी।
विज्ञापन
3 of 10
गुरुग्राम में थार कार के पलटने से पांच की मौत
- फोटो : अमर उजाला
कुछ लोग आशंका जता रहे हैं कि गौतम की होने वाली शादी को देखते हुए कहीं यह सभी दोस्त उससे बैचलर पार्टी लेने के लिए तो कहीं नहीं जा रहे थे। हालांकि यह सब कयास ही है। हादसे में एकमात्र बचे कपिल के होश में आने के बाद ही पता चलेगा सभी कहां, क्यों और किसलिए जा रहे थे।
4 of 10
गुरुग्राम में थार कार के पलटने से पांच की मौत
- फोटो : अमर उजाला
कपिल ही बताएगा कौन चला रहा था थार
हादसे में गंभीर रूप से घायल कपिल शर्मा के बयान देने की स्थिति में नहीं होने की वजह से पुलिस अब तक नहीं जान पाई है कि गाड़ी कौन चला रहा था। क्या किसी ने उसे तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने से रोका नहीं और ये लोग नोएडा की ओर जाने वाले थे या उनका अन्य किसी स्थान पर घूमने का प्लान था। पुलिस का कहना है कि कपिल के होश में आने पर ही कई बातों से पर्दा उठेगा। सिग्नेचर टावर के पास इबोला क्लब से वापस जाते समय सभी छह युवक-युवतियां थार गाड़ी से निकले थे। इसके बाद वे दिल्ली-जयपुर हाईवे पर झाड़सा की ओर चले।
विज्ञापन
5 of 10
रफ्तार इतनी की उड़ गए परखच्चे
- फोटो : अमर उजाला
घर में चल रही थीं शादी की तैयारियां
दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर शनिवार सुबह हुए थार गाड़ी हादसे में सोनीपत के मोहाना गांव निवासी गौतम की मौत हो गई। गौतम की शादी की शहनाई बजने से पहले ही अर्थी उठानी पड़ी। गौतम के परिवार वालों ने बताया कि एक नवंबर को गौतम की शादी होनी थी। शादी की घर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं। गौतम के एक बड़ा भाई व एक बहन है, दोनों की शादी हो चुकी है। शनिवार को मोहाना गांव से गुरुग्राम पहुंचे गौतम के भाई गोविंद ने बताया कि सुबह नौ बजे पुलिस ने हादसे के बारे में सूचना दी तो परिवार एकदम से सकते में आ गया।
विज्ञापन
6 of 10
गुरुग्राम में थार कार के पलटने से पांच की मौत
- फोटो : अमर उजाला
गोविंद ने बिखलते हुए बताया कि घर पर गौतम की शादी का कार्ड छपने व बांटने, कपड़े व गहने खरीदने सहित अन्य कार्य किए जा रहे थे लेकिन इस हादसे से उनकी खुशियां ही उजाड़ दीं। शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे गौतम से कॉल पर बात हुई थी। गौतम जीजा ने बताया कि कुछ समय पहले ही गौतम नोएडा स्थित सैमसंग कंपनी में जॉब पर लगा था।
विज्ञापन
7 of 10
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त थार कार
- फोटो : अमर उजाला
तेज रफ्तार के शौक ने छीन ली पांच युवाओं की जिंदगी
गुरुग्राम में रफ्तार और रोमांच के शौक ने पांच दोस्तों की जान ले ली। एनएच-48 पर दिल्ली से जयपुर की ओर जाने वाली लेन पर बेकाबू थार ने शनिवार सुबह कई परिवारों के सपनों को रौंद दिया। परिवार वालों को भी नहीं पता था कि जिन बेटे-बेटियों को पढ़ा-लिखाकर अच्छी नौकरी या बिजनेस के लिए तैयार कर रहे थे, वे अब सिर्फ यादों में रह जाएंगे। गाड़ी की हालत को देकर अंदाजा ही लगाया जा सकता है कि रफ्तार कितनी होगी।
पुलिस के अनुसार, पूरी तरह से क्षतिग्रस्त थार में उसमें सवार सभी दोस्त फंस गए थे। उनको बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जिस जगह पर हादसा हुआ है उससे करीब 200-250 मीटर पहले ही इबोला क्लब से निकलकर सभी थार गाड़ी से एनएच-48 की सर्विस लेन से हाईवे पर पहुंचे थे। हाईवे पर तेज रफ्तार में गुजरती थार गाड़ी सर्विस लेन के पास पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरा में साफ दिखाई दे रही है।
8 of 10
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त थार कार
- फोटो : अमर उजाला
वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि थार गाड़ी की रफ्तार हाईवे पर चल रहे अन्य वाहनों से दोगुनी थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि सिग्नेचर टावर के पास इबोला क्लब से वापस जाते समय सभी छह युवक-युवतियां थार गाड़ी से निकले थे। इसके बाद वे दिल्ली-जयपुर हाईवे पर झाड़सा की ओर चले। अभी इस बात का पता नहीं चला है कि क्लब से निकलने के बाद सभी युवा नोएडा की ओर जाने वाले थे या उनका अन्य किसी स्थान पर घूमने जाने का प्लान था।
पुलिस का कहना है कि हादसे में गंभीर रूप से घायल कपिल शर्मा के बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। उनकी हालत में थोड़ा सुधार होने के बाद ही बयान दर्ज किए जाएंगे और हादसे के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हादसे के दौरान गाड़ी को कौन चला रहा था।
9 of 10
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त थार कार
- फोटो : अमर उजाला
100 से अधिक रफ्तार में चल रही थी गाड़ी
एनएच-48 पर थार गाड़ी की स्पीड 100 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक बताई जा रही है। शायद गाड़ी में बैठे युवाओं को पता नहीं होगा कि जहां से वह हाईवे पर प्रवेश कर रहे हैं, वहां से महज 250 मीटर दूर ही एग्जिट पॉइंट है।
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त थार कार
- फोटो : अमर उजाला
पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि सुबह 4:24 बजे थार गाड़ी तेज रफ्तार में सर्विस रोड से एंट्री से एक्सप्रेसवे पर चढ़ रही है। सर्विस रोड से हाईवे पर जाते ही थार गाड़ी की रफ्तार कम न होकर और ज्यादा हो गई। हाईवे के एग्जिट पाॅइंट से बाहर निकालने के दौरान गाड़ी अनियंत्रित हो गई और अचानक ब्रेक लगाने या कट मारने से पलटी खाते हुए डिवाइडर से जा टकराई।