गुरुग्राम सेक्टर-56 स्थित अलकनंदा अपार्टमेंट में केयरटेकर की पिटाई के कारण गंभीर रूप से घायल 13 माह की बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। सोमवार से ही डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा हुआ था। पिता के मुताबिक, डॉक्टरों ने उनको बच्ची के इंटरनल इंजरी होने की बात कही है। इसी के साथ लगातार डॉक्टर उसकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। दूसरी ओर, पुलिस ने भी बच्ची के माता-पिता पर नाबालिग से काम कराने के आरोप में चाइल्ड लेबर का केस दर्ज किया है। आगे पढ़ें पूरी स्टोरी...