गुरुग्राम में निर्माणाधीन सोसाइटी पर बड़ा हादसा हो गया। यहां मिट्टी ढहने से सात मजदूरों की मौत हो गई। चार मजदूर घायल हुए हैं। करीब 60 फीट गहरे बेसमेंट में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है। मजदूरों को निकालने के लिए राहत-बचाव कार्य जारी है।
गुरुग्राम के बिलासपुर थाना इलाके के सिधरावली में एक बड़ा हादसा हुआ है। सिग्नेचर ग्लोबल की निर्माणाधीन सोसाइटी में बेसमेंट की मिट्टी ढह गई। इस घटना में सोमवार रात सात मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मलबे में कई मजदूर दब गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। घायल हुए चार मजदूरों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज चल रहा है। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। निर्माणाधीन स्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की आशंका जताई जा रही है। यह घटना निर्माण स्थलों पर मजदूरों की सुरक्षा पर सवाल उठाती है।
विज्ञापन
2 of 8
इसी सोसायटी में हुआ हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्डर की ओर से सोसाइटी में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा था। प्लांट के लिए खोदे जा रहे गड्ढे की मिट्टी खिसकने से दीवार का बड़ा हिस्सा ढह गया। हादसे के बाद बिल्डर की ओर से घायलों को भिवाड़ी के अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
3 of 8
घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अस्पताल प्रबंधन की ओर से भिवाड़ी पुलिस को भेजा गया। भिवाड़ी पुलिस ने घटना की जानकारी बिलासपुर थाना पुलिस को भी दी थी। भिवाड़ी पुलिस का कहना था कि यह घटना बिलासपुर थाना क्षेत्र में हुई है इसलिए इस पर कार्रवाई बिलासपुर थाना पुलिस करेगी। इन सब में 3 घंटे बीत गए, जिसका कामयाजा मजदूरों को भुगतना पड़ा।
4 of 8
इसी सोसायटी में हुआ हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भारी संख्या में पुलिस तैनात
निर्माणाधीन साइट पर हादसे की जानकारी मिलने के बाद बिलासपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके अलावा मानेसर जोन के पुलिस अधिकारी भी पहुंचे और घटनास्थल पर बचाव कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन
5 of 8
देर रात तक चलता रहा राहत एवं बचाव कार्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की करीब 50 गाड़ियां घटनास्थल पर आई हैं, जिनमें गुरुग्राम पुलिस के अधिकारी भी पहुंचे है। निर्माणाधीन साइट पर पुलिसबल तैनात किया गया। पुलिस ने मीडिया को भी घटनास्थल से दूर रखा।
विज्ञापन
6 of 8
घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ढही हुई मिट्टी व दीवार को हटाकर अन्य मजदूरों की तलाश की जा रही है। वहीं, हादसे के दौरान मौजूद अन्य मजदूरों व लोगों से जानकारी ली जा रही है ताकि साइट पर मिट्टी व ढही दीवार को हटाया जा सके और अन्य कोई मजदूर दबा है तो उसको बाहर निकाला जा सके।
विज्ञापन
7 of 8
घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
होली पर गए थे मजदूर घर वरना हो जाता और बड़ा हादसा
बिल्डर का प्रोजेक्ट पर काफी दिनों से चल रहा था। यूपी के रहने वाले श्रमिकों की एक टोली होली पर घर गई हुई है जो अभी तक वापस नहीं आई है। रामदीन का कहना है कि यहां पर रोजाना काम करने वाले मजदूरों की संख्या ज्यादा होती है।
होली के चलते मजदूर भाई अभी घर गए हुए हैं। अगर मजदूरों की संख्या ज्यादा रहती तो और बड़ा हादसा होता। मामले की जांच कर रहे पुलिस व प्रशासन की टीम देर रात तक परिसर के भीतर रही। पुलिस का कहना है कि घायल श्रमिकों के बयान का इंतजार है इसके बाद लापरवाही बार रखने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।