अतुल सुभाष और निकिता
- फोटो : अमर उजाला
मैट्रिमोनी साइट के जरिए हुई थी शादी
अतुल की शादी वर्ष 2019 में एक मैट्रिमोनी साइट से मैच मिलने के बाद हुई थी। अगले साल उन्हें एक बेटा हुआ। अतुल ने सुसाइड नोट में लिखा कि उनकी पत्नी और पत्नी का परिवार उनसे हमेशा पैसों की डिमांड करता रहता था, जो वो पूरी भी करते थे। उन्होंने लाखों रुपए अपनी पत्नी के परिवार को दिए थे, लेकिन जब उन्होंने और पैसे देना बंद कर दिया तो पत्नी 2021 में उनके बेटे को लेकर बेंगलुरु छोड़कर चली गई। पत्र में अतुल ने यह भी लिखा है कि मैं उसे हर महीने 40 हजार रुपये मेंटेनेंस देता हूं, लेकिन अब वो बच्चे को पालने के लिए खर्च के तौर पर 2-4 लाख रुपये महीने की डिमांड कर रही है। मेरी पत्नी मुझे मेरे बेटे से न तो मिलने देती है, न कभी बात कराती है। पूजा या कोई शादी हो, निकिता हर बार कम से कम 6 साड़ी और एक गोल्ड सेट मांगती थी। मैंने अपनी सास को 20 लाख रु. से ज्यादा दिए, लेकिन उन्होंने कभी नहीं लौटाए।