फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भात देकर लौट रहे परिवार के सात सदस्यों की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम, जनाजे देख फूटा आंसुओं का सैलाब

Mon, 11 Nov 2019 06:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 7
accident on eastern peripheral expressway - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर साइट-5 थाना क्षेत्र में रविवार रात दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने हरियाणा के बल्लभगढ़ से बुलंदशहर के गुलावठी स्थित मीठेपुर गांव जा रही ईको कार में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन

2 of 7
accident on eastern peripheral expressway - फोटो : अमर उजाला
कार सवार बल्लभगढ़ से शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। हादसे में चालक और महिलाओं वह बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में अधिकांश बच्चे और कार सवार एक ही परिवार के सदस्य बताए गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
accident on eastern peripheral expressway - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक site-5 थाना पुलिस को रविवार देर रात सूचना मिली कि अज्ञात वाहन ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन ने हरियाणा के बल्लभगढ़ से बुलंदशहर के गुलावठी जा रही एक ईको कार में टक्कर मार दी है। 

4 of 7
accident on eastern peripheral expressway - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां घायल करा रहे थे। पुलिस ने बमुश्किल घायलों को क्षतिग्रस्त कार में से बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा। यहां चिकित्सकों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

5 of 7
मृतक शमसीरा - फोटो : अमर उजाला
जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में दम तोड़ने वालों में मीठेपुर बुलंदशहर की शमसीरा पत्नी इकराम उम्र 60 वर्ष, यासीन 48 वर्ष, सुमाइला 15 वर्ष,  चालक शाकिर 25 वर्ष, रिहाना 18 वर्ष, लिसाड़ी गेट मेरठ की फरजाना  28 वर्ष, अक्सा  6 वर्ष, शामिल हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
मृतक अक्शा - फोटो : अमर उजाला
जबकि घायलों में  फरहान 8 वर्ष, रिहान 10 वर्ष, रूबियान 5 वर्ष,  शबनम 38 वर्ष, मुशर्रफ 19 वर्ष, सिदरा 11 वर्ष  शामिल हैं। पुलिस ने घायलों से पूछताछ कर उनकी पहचान की और हादसे की सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मृतक रेहाना - फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात रणविजय सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार एक ही परिवार के सदस्य हैं। मरने वालों में एक चालक और 3 महिला समेत 6 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें