समाजवादी पार्टी के आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मंगलवार को मंच पर बालाओं के जमकर ठुमके लगे। वॉट्सएप के जरिए मंच पर हो रहे बालाओं के डांस की विडियो क्लिप सपा के आला नेताओं को मिलते ही आयोजकों में हड़कंप मच गया। पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले आनन-फानन में डांस बंद कराया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम सपा सरकार का, ठुमके देखिए और मस्त हो जाइए
2 of 11
मंगलवार को गाजियाबाद रोड स्थित टीला कोठी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटी थी। मंत्री के पहुंचने से पहले भीड़ को रोकने के लिए मंच पर मनोरंजन के नाम पर बालाओं का डांस कराया जा रहा था। लोग बालाओं के साथ ठुमकों में मस्त थे। रागनी और फिल्मी गानों के कार्यक्रम के नाम पर खुलेआम भद्दे अंदाज में ठुमके लगाए जा रहे थे।
विज्ञापन
कार्यक्रम सपा सरकार का, ठुमके देखिए और मस्त हो जाइए
3 of 11
इसका वीडियो बनाकर कुछ लोगों ने वॉट्सअप पर वायरल कर दिया। बताया गया कि सपा के आला नेताओं को भी विडियो भेज दिया गया। इससे पार्टी में हड़कंप मंच गया। आला नेताओं ने इसकी जानकारी कार्यक्रम में पहुंच रहे पर्यटन मंत्री को दी। उन्होंने आयोजकों को फोन कर डांस बंद कराने की हिदायत दी।
कार्यक्रम सपा सरकार का, ठुमके देखिए और मस्त हो जाइए
4 of 11
आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में लोगों को लगा कि उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। महज सरकार की उप्लब्धियां गिनाई गई। जब एक निवासी ने कालोनी की समस्या मंत्री जी के सामने रखने की कोशिश की तो उन्हें बैठा दिया गया। एमएलसी वीरेंद्र सिह ने उनसे कहा कि स्थानीय प्रतिनिधि को समस्या बताएं, जिसका समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम सपा सरकार का, ठुमके देखिए और मस्त हो जाइए
5 of 11
कहां डांस-कैसा डांस: डांस के वीडियो के बारे में पूछने पर आयोजक ईश्वर मावी का जवाब मिला कि मेरे कार्यक्रम में कोई डांस नहीं हुआ है। ऐसा कोई आयोजन ही नहीं रखा गया था।
विज्ञापन
कार्यक्रम सपा सरकार का, ठुमके देखिए और मस्त हो जाइए
6 of 11
निमंत्रण पत्र पर इसका कोई विवरण नहीं था। मैं ऐसा शौक नहीं रखता हूं। पता नहीं कहां से डांस की अफवाह शुरू हो गई। दस हजार की भीड़ में किसी के पास इसका विडियो हो तो मुझको दिखाए। बेवजह सफल आयोजन को बदनाम करने की साजिश की जा रही है।
विज्ञापन
कार्यक्रम सपा सरकार का, ठुमके देखिए और मस्त हो जाइए
7 of 11
जनसभा को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रत्येक वर्ष 35 लाख विदेशी पर्यटक घूमने आते हैं। दिल्ली से सटा होने के बावजूद गाजियाबाद का लोनी इलाका पिछड़ा हुआ है।
कार्यक्रम सपा सरकार का, ठुमके देखिए और मस्त हो जाइए
8 of 11
उन्होंने लोनी में पर्यटन स्थल बनाए जाने की घोषणा की। उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि लोनी को तहसील, दो थाने, सीओ सर्किल देने के काम प्रदेश सरकार ने किया हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रदेश सरकार ने विकास के पैसे को पार्क व मूर्तियों पर खर्च किया है।
कार्यक्रम सपा सरकार का, ठुमके देखिए और मस्त हो जाइए
9 of 11
जिला पंचायत सदस्य के चुनावों के लिए उन्होंने ईश्वर मावी को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया। पूर्व सांसद व एमएलसी वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने प्रदेश सरकार की उप्लब्धियां गिनाई।
कार्यक्रम सपा सरकार का, ठुमके देखिए और मस्त हो जाइए
10 of 11
स्कूल के लिए 11 लाख रूपये दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि लोगों को चुनाव के लिए सही उम्मीदवार को चुनना चाहिए। जनसभा की अध्यक्षता तेजपाल सिंह व संचालन ईश्वर मावी ने किया।
कार्यक्रम सपा सरकार का, ठुमके देखिए और मस्त हो जाइए
11 of 11
इस मौके पर दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री मोहम्मद अब्बास व सुनील जोगी के अलावा विनोद यादव, प्रभारी जिलाध्यक्ष्ज्ञ जेपी कश्यप, उपाध्यक्ष मान सिंह, जिलाध्यक्ष छात्र सभा प्रवेश बैसोया, वीरेंद्र यादव आदि थे।