प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर के सीबीआई जांच में देरी को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय को लिखे पत्र के बाद हरियाणा सरकार हरकत में आ गई है। मंगलवार को गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने सीबीआई जांच के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेजा है। इसके बाद अब एक सप्ताह के अंदर सीबीआई जांच शुरू होने की उम्मीद है। इस बारे में प्रद्युम्न के परिजनों को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
2 of 6
प्रद्युमन के बचपन की फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आठ सितंबर को भोंडसी के रायन इंटरनेशनल स्कूल में टॉयलेट में सात वर्षीय प्रद्युम्न की हत्या हो गई थी। 15 सितंबर को परिवार से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सीबीआई जांच की घोषणा की थी। तीन दिन बीत जाने के बाद भी जांच शुरू नहीं होने पर प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर ने इस मामले में सवाल खड़ा करते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखा था।
विज्ञापन
3 of 6
ryan school
इसके साथ ही उन्होंने स्कूल खुलने और सबूत होने का अंदेशा जाहिर करते हुए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की थी। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को पत्र भेजने के साथ ही तत्काल सीबीआई जांच शुरू करने की अपील की गई थी।
4 of 6
रायन इंटरनेशनल स्कूल
- फोटो : सुदर्शन
पीएमओ को लिखे पत्र के बाद ही हरियाणा सरकार ने इस मामले में एक पत्र केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा है। गृह मंत्रालय इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपेगा। सूत्रों की मानें तो गृह मंत्रालय को भेजे पत्र में इसे प्राथमिकता के तौर पर लेने को कहा गया है। इसमें अब अधिकतम एक सप्ताह का समय लग सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
प्रद्युमन की शोक सभा
- फोटो : अमर उजाला
गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद सीबीआई जांच शुरू कर देगी। सबसे पहले सीबीआई पुलिस की जांच रिपोर्ट लेगी और मौका-ए-वारदात का मुआयना करेगी। इसके बाद सभी गवाहों और आरोपियों से पूछताछ होगी।
सूत्रों की मानें तो प्रद्युम्न के पिता द्वारा पीएमओ को पत्र लिखने के बाद ही स्कूल को बंद करने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया गया था। बता दें कि प्रद्युम्न के पिता ने स्कूल खुलने पर टॉयलेट के अंदर के सबूत समेत अन्य साक्ष्य के नष्ट होने का अंदेशा जाहिर किया था। वरुण ठाकुर का कहना है कि सीबीआई पूरे मामले में नए तरीके से जांच शुरू करेगी तो जरूर और तथ्य सामने आएंगे। इस मामले में जल्द से जल्द जांच होनी चाहिए।