फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्यादा की सारी हदें लांघी, बेटी से दुष्कर्म के बाद सिर धड़ से किया अलग, फिर भी करता रहा हैवानियत

Sat, 17 Aug 2019 01:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 5
आरोपी की निशानदेही पर शव ढूंढती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के गोला इलाके में हैवान बने पिता ने मर्यादा की सारी हदें पार कर दी। पहले तो हैवान पिता ने जबरन बेटी के साथ दुष्कर्म किया और फिर जब उसका विरोध बढ़ने लगा तो धारदार हथियार से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। इतने पर भी उसकी हैवानियत नहीं रुकी।
विज्ञापन

2 of 5
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उसने बेटी के बेजान शरीर को भी नहीं छोड़ा। उसके साथ भी हैवानियत की और फिर सिर को एक बोरे में भरकर घर से 200 मीटर दूर ले जाकर फेंक दिया। शरीर को दूसरे बोरे में भरकर फेंका है जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। घटना 27 जुलाई की रात की है।
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस कर रही तलाशी - फोटो : अमर उजाला
बेटी शहर के एक प्राइवेट दुकान पर काम करती थी। तीन साल पहले मां की मौत के बाद से ही वह किसी तरह जीवनयापन कर रही थी, लेकिन घर जाते ही पिता उसके साथ दरिंदगी करता था।

4 of 5
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
काफी दिन से गायब बेटी के बारे में गांव में धीरे धीरे बात फैलने लगी। एक ग्रामीण की सूचना पर शुक्रवार की रात गांव में पहुंची पुलिस ने पिता को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस और गांववाले - फोटो : अमर उजाला
जब कड़ाई से पूछताछ की तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया, जिसके बाद पुलिस ने सिर बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें