फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बाबा के पास है लग्जरी गाड़ियों के काफिले समेत 150 करोड़ की संपत्ति, क्यों उद्योगपति से बने बाबा

विज्ञापन
1 of 8
golden baba
सावन के महीना में कांवड़ियों के बीच एक ऐसे बाबा की चर्चा रहती है जो अपनी चमक-धमक के चलते बड़े-बड़े धन्ना सेठों को भी मात दे दें। उन्हें देखने के लिए लोगों का क्रेज कितना है इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस बार एक शख्स जब उन्हें देखने आया तो बहुत ज्यादा भीड़ होने की वजह से वो हादसे का शिकार हो गया और अपनी टांग तुड़वा बैठा।
विज्ञापन

2 of 8
golden baba
हम बात कर रहे हैं अपने शरीर पर हर समय 14.5 किलो सोना पहनकर चलने वाले गोल्डन बाबा की। सोने की 21 चेन और लॉकेट और सोने से बनी जैकेट भी पहनते हैं। लेकिन उनका शौक यहीं तक सीमित नहीं है अगर आप उनकी प्रॉपर्टी के बारे में जानेंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 8
golden baba - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सोने के गहनों से लदे रहने वाले बाबा के हाथ में जो रोलेक्स की घड़ी रहती है सिर्फ उसी की कीमत 27 लाख रुपए है।

4 of 8
गोल्डन बाबा
इसके अलावा उनके पास लग्जरी और महंगी गाड़ियों का एक लंबा चौड़ा जखीरा है। कारों के उनके काफिले में बीएमडब्ल्यू, तीन फॉरच्यूनर, दो ऑडी और दो इनोवा शामिल हैं।
विज्ञापन

5 of 8
गोल्डन बाबा - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा जब सावन में वो कांवड़ यात्रा लेकर निकलते हैं तो उनके काफिले में हमर, जगुआर और लैंडरोवर जैसी दुनिया की सबसे महंगी कारों में शुमार होने वाली गाड़ियां भी शामिल होती हैं। इन कारों को वो किराए पर लेते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
गोल्डन बाबा
जब गोल्डन कांवड़ लेकर चलते हैं तो यूपी पुलिस पर उनकी सुरक्षा का बड़ा जिम्मा रहता है। उनकी प्राइवेट सिक्योरिटी भी है जिसमें 18 बाउंसर और 8 सिक्योरिटी अफसर रहते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
golden baba - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भले ही आज लोग इन्हें गोल्डन बाबा के नाम से जानते हैं लेकिन सुधीर मक्कर ने अपने जीवन की शुरुआत फेरी पर कपड़े बेचने से की थी और आज वो एक सफल व्यवसायी हैं जिनके पास लगभग 150 करोड़ की संपत्ति है। बाबा का कहना है क‌ि मेरा सारा व्यवसाय भगवान श‌िव की कृपा से फला-फूला है और यही मेरे आध्यात्म में आने की वजह भी है। गोल्डन बाबा को लोग श्रीमहंत जी गोल्डन पुरी बाबा जी के नाम से भी जानते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
Golden Baba
गोल्डन बाबा सोने के प्रति अपने लगाव के बारे में कहते हैं वह 1972‌-73 से ही सोना जमा कर रहे हैं। उस वक्त सोना 200 रुपए में 10 ग्राम मिलता था। 55 साल के गोल्डन बाबा का कहना है कि वो मरते दम तक सोने को अपने सीने से लगाए रखना चाहते हैं और मरने के बाद ये सब उनके सबसे प्रिय शिष्य को दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें