फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 किलो सोना पहन जहां से निकले 'गोल्डन बाबा', लग गया लोगों का रेला

Fri, 29 Jul 2016 01:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 6
गोल्डन बाबा - फोटो : अमर उजाला
12 क‌िलो सोना पहनकर न‌िकले गोल्डन बाबा को देखने के लिए बृहस्पतिवार को मोदीनगर और मुरादनगर हाईवे पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गाजियाबाद की सीमा में प्रवेश करने से पहले गोल्डन बाबा ने मोहिद्दीनपुर में विश्राम किया। उसके बाद शाम को गोल्डन बाबा ने मोदीनगर के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान गोल्डन बाबा का कई स्थानों पर लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

2 of 6
गोल्डन बाबा
गोल्डन बाबा के काफिले में दो स्कार्पियो, दो इनोवा, दो क्वालिस, दो फॉरच्यूनर, 3 बड़े ट्रक, एक एंबुलेंस और 4 छोटे हाथी शामिल हैं। बाबा के साथ 30 निजी सुरक्षाकर्मी और 340 कांवड़ियों का काफिला है।
विज्ञापन

3 of 6
गोल्डन बाबा - फोटो : अमर उजाला
गोल्डन बाबा की यह 24 वीं कांवड़ यात्रा है। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा का राष्ट्रीयकरण हो गया है। 90 प्रतिशत कांवड़ों पर लगा तिरंगा इसका प्रतीक है। उन्होंने कहा कि खासकर युवाओं में देश भक्ति का बढ़ता जज्बा एक अच्छा संकेत है।

4 of 6
गोल्डन बाबा - फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर दिखे बड़ी संख्या में कांवड़िए
हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की संख्या अब काफी बढ़ गई है। जलाभिषेक में अभी पांच दिन का समय शेष है। एसे में यह संख्या अभी और बढ़ने का अनुमान है। स्थिति यह है कि कांवड़ियों को संभालने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

5 of 6
गोल्डन बाबा - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को नगर में हुई झमाझम बारिश में कांवड़िए नाचते गाते दिखे। उधर, पुलिस प्रशासन ने डाक कांवड़ की गति पर अंकुश लगाने के लिए कुछ दिन पूर्व हाईवे पर मिट्टी के अस्थाई डिवाइडर बनाए गए थे जो बृहस्पतिवार सुबह हुई तेज बारिश से ढह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोल्डन बाबा - फोटो : अमर उजाला
बुधवार की रात हाईवे पर हरिद्वार की ओर डाक कांवड़ दौड़ती रहीं। डाक कांवड़ वाहनों की तेज गति पुलिस के लिए चुनौति बनी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें