एसपी देहात सुनीति ने कहा, घटना के दिन यूपी 100 को किसी युवक के घर में घुसने की सूचना दी गई थी। यूपी-100 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही थी लेकिन पीड़ित पक्ष वहां मंगलवार को पहुंचा। यह नहीं बताया गया था कि दुष्कर्म हुआ है। पीड़िता को निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। तब भी चिकित्सक ने पुलिस को सूचना नहीं दी। अब, शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।