दो साल पहले दादरी कोतवाली के चिटहेरा गांव में दूसरे समुदाय के युवक से परिजनों के विरोध के बावजूद प्रेम विवाह करने वाली महिला गायब हो गई है।
विज्ञापन
2 of 5
उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट गढ़ में दर्ज कराई गई है। वहीं महिला के चाचा ने दादरी कोतवाली में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दूसरे इलाके का बताकर उसे टरका दिया है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : Wikipedia
गांव चिटहेरा निवासी शाहिद की भतीजी सलमा ने 12 दिसंबर 2015 को गांव के ही मंजीत भाटी से काफी विरोध के बाद कोर्ट मैरिज की थी। काफी दिन तक विवाद रहा था।
4 of 5
कोर्ट मैैरिज करने के बाद मंजीत और सलमा गांव में ही रह रहे थे। 2 दिसंबर को सलमा गायब हो गई। उसके चाचा ने कोतवाली में दी तहरीर में उसके पति के हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
दादरी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसेन सिंह का कहना है कि 2 दिसंबर को मनजीत पत्नी के साथ ब्रजघाट में गंगा नहाने के लिए गया था। भीड़ अधिक होने के कारण वह गुम हो गई। ब्रजघाट पुलिस चौकी में महिला की गुमशुदगी की शिकायत दे रखी है। वहां की पुलिस सलमा को तलाश कर रही है। इस मामले में कार्रवाई वहीं से होगी।