फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'सलीम को दी है सजा', हमले के बाद घर पहुंच गुलफाम ने बेटे का माथा चूमा; यूट्यूबर की हेल्थ पर ताजा अपडेट

Sat, 07 Mar 2026 02:38 PM IST
Sharukh Khan राजू मलिक, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद से लोनी में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की जांच में हर दिन नई जानकारी सामने आ रही है। पुलिस का दावा है कि यह वारदात महज गुस्से में नहीं, बल्कि दोनों भाइयों ने योजना बनाकर अंजाम दी थी। 
विज्ञापन
1 of 14
Salim Vastavik attack - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के गाजियाबाद जिले के लोनी में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस जांच में हर दिन नई परतें खुल रही हैं। यह घटना महज एक गुस्से का परिणाम नहीं, बल्कि दोनों भाइयों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दी गई एक सुनियोजित साजिश थी। पुलिस की जांच के अनुसार, घटना के समय आरोपियों ने कई महत्वपूर्ण सावधानियां बरती थीं, जो उनकी मंशा की गंभीरता को दर्शाती हैं।

26 फरवरी को लोनी स्थित सलीम वास्तिक के कार्यालय में घुसकर हमला करने के बाद आरोपी जीशान और गुलफाम पहले खोड़ा पहुंचे। इसके बाद दोनों अमरोहा के कस्बा सैदनंगली स्थित अपने घर चले गए। गांव पहुंचने पर, उन्होंने ग्रामीणों से यह कहते हुए घटना को सामान्य बताने का प्रयास किया कि उन्होंने सलीम को 'सजा' दी है।
विज्ञापन

2 of 14
सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले का नया फुटेज - फोटो : वीडियो ग्रैब
पुलिस की पूछताछ में यह भी पता चला है कि वारदात के समय आरोपी अपनी बाइक की नंबर प्लेट पर टेप लगाकर पहुंचे थे, ताकि उनकी पहचान न हो सके। यह बाइक बाद में पुलिस को सैदनंगली में बरामद हुई। इसके अलावा, दोनों ने घटना के बाद खून से सने अपने कपड़ों को रास्ते में जला दिया था, ताकि अपराध के सबूतों को नष्ट किया जा सके।
 
विज्ञापन

3 of 14
सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले का नया फुटेज - फोटो : वीडियो ग्रैब
मुख्यमंत्री के निर्देश और पुलिस की कार्रवाई
इस गंभीर मामले को मुख्यमंत्री ने स्वयं संज्ञान में लिया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके परिणामस्वरूप, पुलिस ने दोनों आरोपियों, जीशान और गुलफाम, पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया। अंततः, गहन पुलिस तलाश और कार्रवाई के क्रम में, दोनों भाई एक पुलिस मुठभेड़ में मारे गए।
 

4 of 14
गुलफाम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
घर पहुंचकर बेटे का माथा चूमकर निकला था गुलफाम
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि जब गुलफाम अपने घर पहुंचा तो बेटे का माथा चूमा और कुछ देर बाद वहां से निकल गया। इसके बाद दोनों भाई अलग-अलग हो गए। इसी दौरान छोटे भाई जीशान के मुठभेड़ में मारे जाने की खबर गुलफाम को अमरोहा के दारौरा गांव में मिली। 

 
विज्ञापन

5 of 14
गुलफाम मुठभेड़ में ढेर - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने खुद को जमाती बताकर राहगीरों के मोबाइल फोन से परिजनों को पांच बार कॉल की। क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों के पिता बुनियाद अली के मोबाइल नंबर की कॉल ट्रेस कर रही थी, जिसके आधार पर गुलफाम का सुराग मिला।
विज्ञापन

6 of 14
पुलिस मुठभेड़ में गुलफाम ढेर - फोटो : अमर उजाला
काम के सिलसिले में 12 वर्ष पहले छोड़ दिया था घर
बुनियाद अली के दोनों बेटे करीब 12 वर्ष पहले काम की तलाश में घर से निकल गए थे। दोनों करीब डेढ़ वर्ष तक दिल्ली की त्रिलोकपुरी कॉलोनी में भी रहे। उनकी पांच बहनें हैं, जिनमें से दो खोड़ा में रहती हैं। अन्य बहनें मुरादाबाद, संभल और अमरोहा के दारौरा गांव में रहती हैं। 

 
विज्ञापन

7 of 14
गुलफाम मुठभेड़ में ढेर - फोटो : अमर उजाला
खोड़ा में रहने वाली बहनों के पतियों ने ही जीशान और गुलफाम को किराये पर कमरा दिलाया था। दोनों मकानों में वुडन इंटीरियर का काम करते थे। पुलिस का कहना है कि इसी दौरान वे सोशल मीडिया के जरिये कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित हो गए। दोनों ब्रॉडकास्ट, इंस्टाग्राम व टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर ऐसी सामग्री का प्रचार-प्रसार करते थे।

8 of 14
सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले का नया फुटेज - फोटो : वीडियो ग्रैब
डर और विवाद फैलाने की थी साजिश
पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपी कट्टरपंथी विचारधारा से प्रेरित वीडियो अलग-अलग ग्रुप में देखते थे। जीशान खुद को इस्लामिक स्कॉलर बताकर इंस्टाग्राम पर सक्रिय था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों का उद्देश्य समाज में डर का माहौल और दो समुदायों के बीच तनाव पैदा करना था। 

 

9 of 14
सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले का नया फुटेज - फोटो : वीडियो ग्रैब
पुलिस अब इसके पीछे जिन लोगों का हाथ है, उनके बारे में पता कर रही है। सूत्रों के अनुसार, कुछ लोग सोशल मीडिया के जरिये युवाओं को भड़का रहे हैं। पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटा रही है।

 

10 of 14
सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले का नया फुटेज - फोटो : वीडियो ग्रैब
सलीम वास्तिक पर हुए हमले में प्रयुक्त बाइक अमरोहा के कस्बा सैदनंगली से बरामद कर ली गई है। कट्टरपंथी विचारधारा से प्रेरित दोनों हमलावर यूट्यूबर की हत्या कर सर तन से जुदा करने की फिराक में थे। गुलफाम ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक साथी की मदद भी ली थी, जिसकी तलाश की जा रही है।-धवल जायसवाल, डीसीपी सिटी

11 of 14
सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले का नया फुटेज - फोटो : वीडियो ग्रैब
एक सप्ताह बाद यूट्यूबर सलीम ने खोली आंखें, बात करने में हो रही परेशानी
गाजियाबाद के लोनी के अली गार्डन कॉलोनी में घायल यूट्यूबर सलीम वास्तिक ने एक हमले के एक सप्ताह बाद आंखें खोली हैं। हालांकि उन्हें अभी बात करने में परेशानी हो रही है। अब पुलिस बयान लेने की तैयारी कर रही है, लेकिन यूट्यूबर के स्वस्थ होने का इंतजार करेगी। 

12 of 14
सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले का नया फुटेज - फोटो : वीडियो ग्रैब
सलीम की सुरक्षा में अस्पताल में 24 घंटे पुलिस की तैनाती है। इसके साथ ही पुलिस ने लोनी के अशोक विहार अली गार्डन कॉलोनी की सुरक्षा भी बढ़ा दी है। साथ ही पुलिस पता कर रही है कि यूटयूबर के आफिस तक आरोपी कैसे पहुंचे। कहीं, कोई अन्य व्यक्ति तो इसमें शामिल नहीं है। इसकी भी जांच में जुटी है।

 

13 of 14
एनकाउंटर के बाद पड़ी पिस्टल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि सलीम की हालत में थोड़ा सुधार आया है और उन्होंने एक सप्ताह बाद सलीम होश में आए हैं। उन्होंने आंखें तो खोली है, लेकिन अभी बात नहीं कर पा रहे। गर्दन पर चाकू और सर्जिकल ब्लेड के घाव से ज्यादा नुकसान हुआ है और उसी की वजह से अभी सही तरह से बात नहीं कर पा रहे है। बयान के लिए पुलिस उनके स्वस्थ्य होने का इंतजार कर रही है।

 
विज्ञापन

14 of 14
जीशान का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसीपी ने बताया कि सलीम का घर लोनी के डीएलएफ अंकुर विहार में है और कार्यालय अशोक विहार अली गार्डन कॉलोनी में। पुलिस को संदेह है कि उनकी मुखबिरी की गई। मुखबिर की तलाश में जुटी है तो वहीं जीशान और गुलफाम के मोबाइल फोन नंबरों की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। किन-किन नंबरों से बात हुई है उन लोगों से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें