फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'अरे कोई नहीं, मारो तुम मारो', बचने के लिए छटपटाता रहा सलीम वास्तिक; Video में कैद हुई हमलावरों की क्रूरता

Thu, 05 Mar 2026 01:06 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

Ghaziabad Murder Case: गाजियाबाद के लोनी में यूट्यूबर सलीम वास्तिक के कार्यालय में घुसकर जानलेवा हमले के मामले में नया वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि पहले दोनों हत्यारे सलीम का गला रेतते हैं फिर एक हमलावर उसे पकड़ता है, तो दूसरा भारी और नुकीली चीज से लगातार हमला करता है। 
विज्ञापन
1 of 17
Salim Vastavik Attack - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गाजियाबाद के लोनी इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली और हिंसक घटना सामने आई है, जहां यूट्यूबर सलीम वास्तिक के कार्यालय में घुसकर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो घटना की भयावहता को दर्शाता है। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कैसे दो हमलावर हेलमेट पहने हुए सलीम के कार्यालय में घुसते हैं और उन पर धारदार हथियार से लगातार वार करते हैं।

सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि पहले दोनों हत्यारे सलीम का गला रेतते हैं फिर एक हमलावर उसे पकड़ता है, तो दूसरा भारी और नुकीली चीज से लगातार हमला करता है। एक हत्यारा लगातार कहता रहा कि मारो, अरे कोई नहीं मारो @#% को। वीडियो इतना हिंसक है कि अमर उजाला आपको दिखा भी नहीं सकता है। हालांकि हम आपको सीसीटीवी फुटेज से लिए गए कुछ स्क्रीनशॉट दिखा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 17
सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले का नया फुटेज - फोटो : वीडियो ग्रैब
घटना 27 फरवरी की सुबह की नमाज के कुछ समय बाद लोनी के अली गार्डन स्थित सलीम वास्तिक के दफ्तर में हुई। फुटेज के अनुसार, सलीम अपने कार्यालय में सोफे पर लेटे हुए थे। तभी दो व्यक्ति हेलमेट पहनकर वहां आए। सलीम उनसे पूछते हैं कि उन्हें क्या चाहिए, लेकिन वे कोई जवाब नहीं देते। इसके बाद कहते हैं कि उन्हें बात करनी है और अंदर आ जाते हैं। सलीम भी उठकर उन्हें बैठने का इशारा करते हैं।
विज्ञापन

3 of 17
सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले का नया फुटेज - फोटो : वीडियो ग्रैब
हमले के बाद छटपटाता रहा सलीम, हत्यारों से बचने के लिए करता रहा संघर्ष
इसी दौरान अचानक स्थिति बिगड़ जाती है जब एक हमलावर अपनी जेब से एक धारदार हथियार निकालता है। दूसरा हमलावर तुरंत सलीम के हाथ पकड़ लेता है, और इससे पहले कि सलीम कुछ समझ पाते, हमलावर गले पर धारदार हथियार से लगातार वार करना शुरू कर देते हैं। इस दौरान सलीम छटपटाते हुए चीखते रहते हैं, लेकिन हमलावर रुकते नहीं हैं।

4 of 17
सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले का नया फुटेज - फोटो : वीडियो ग्रैब
सलीम लगातार ओए,ओए, ओए चिल्लाते रहे, लेकिन हमलावरों को रहम न आया। हमलावर धारदार हथियार से लगातार सलीम के गले पर वार करते रहे। कुछ देर में सलीम की आवाज निकलना बंद हो जाती है।
 
विज्ञापन

5 of 17
सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले का नया फुटेज - फोटो : वीडियो ग्रैब
इसके बाद, एक हमलावर ने सलीम को पकड़ा, तो दूसरने पास रखी किसी नुकीली और भारी वस्तु से सलीम के पेट और पीठ पर लगातार वार किया। हमलावर लगातार "मारो, अरे कोई नहीं मारो @#% को" कहता है। 
विज्ञापन

6 of 17
सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले का नया फुटेज - फोटो : वीडियो ग्रैब
बुधवार को घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया। यह फुटेज हिंसक प्रकृति है, इस कारण, उसे दिखाना भी संभव नहीं है। यह भी बताया जा रहा है कि सलीम वास्तिक अपने यूट्यूब चैनल पर एक विशेष धर्म को लेकर कथित तौर पर विवादास्पद वीडियो बनाने के कारण विवादों में थे। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। 

 
विज्ञापन

7 of 17
सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले का नया फुटेज - फोटो : वीडियो ग्रैब
हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों हमलावर भाइयों की पहचान की, इसके बाद दोनों को एनकाउंटर में मार गिराया है। गाजियाबाद पुलिस ने सगे भाई जीशान और गुलफाम को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। 

8 of 17
गुलफाम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जीशान के बाद गुलफाम भी ढेर
गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में मंगलवार रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने मुख्य आरोपी गुलफाम को ढेर कर दिया है। इससे महज दो दिन पहले, एक मार्च को पुलिस ने गुलफाम के छोटे भाई जीशान को भी मुठभेड़ में मार गिराया था। 

 

9 of 17
पुलिस मुठभेड़ में गुलफाम ढेर - फोटो : अमर उजाला
परिजनों के अनुसार, गुलफाम करीब 10 साल पहले घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए लकड़ी की कारीगरी का काम करने नोएडा गया था। वहां उसने मेहनत से अपना घर बसाया, शादी की और वर्तमान में उसके दो मासूम बच्चे भी हैं। जिनमें एक बेटा और एक बेटी भी है। किसी ने नहीं सोचा था कि मेहनत-मजदूरी करने गया गुलफाम अपराध की दुनिया के दलदल में इस कदर फंस जाएगा।

 

10 of 17
गुलफाम मुठभेड़ में ढेर - फोटो : अमर उजाला
छोटा भाई जीशान स्वभाव से शांत बताया जाता था। पिता ने उसे स्थानीय मदरसे में दीनी तालीम के लिए भेजा था, जहां उसने ढाई साल तक पढ़ाई की। घर की तंगहाली को देखते हुए उसने पढ़ाई छोड़ दी और पिता के साथ लकड़ी के काम में हाथ बंटाने लगा। हालांकि, उसने शिक्षा का साथ पूरी तरह नहीं छोड़ा और 2020 में सैदनगली के एक इंटर कॉलेज से 12वीं की परीक्षा पास की। 

11 of 17
गुलफाम मुठभेड़ में ढेर - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद जीशान भी अपने भाई के पास चला गया। अब वह गाजियाबाद के खोड़ा में रह रहे थे। दो सगे भाइयों की मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है। बदहवास मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दोहरे एनकाउंटर ने सैदनगली में शोक है।

12 of 17
गुलफाम मुठभेड़ में ढेर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, 27 फरवरी को यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए हमले में दोनों भाई गुलफाम और जीशान साथ थे। वारदात के बाद दोनों के बाइक पर जाते हुए के कुछ वीडियो भी वायरल हुए थे। सलीम पर हुए हमले के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जाहिर करते हुए हमलावरों को न बख्शने की चेतावनी भी दी थी। इसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए घटना में शामिल दोनों आरोपियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

13 of 17
गुलफाम मुठभेड़ में ढेर - फोटो : अमर उजाला
गुलफाम और जीशान पर एक-एक लाख रुपए का इनाम
पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान सीसीटीवी से मिले फुटेज के आधार पर की थी। इसके बाद गुलफाम और जीशान पर एक- एक लाख रुपए का इनाम रखा गया था। पुलिस ने एक मार्च को छोटे भाई जीशान को लोनी में हुई मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया था। उस दौरान बड़ा भाई गुलफाम अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया था। पुलिस उसी दिन से गुलफाम के पीछे लगी हुई थी।

14 of 17
जीशान का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार ने बताया कि जीशान के मुठभेड़ में ढेर होने के बाद उसके भाई गुलफाम की तलाश की जा रही थी। सूचना मिली कि गुलफाम इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में है। जिसके बाद पुलिस टीम को चेकिंग के लिए लगाया गया। 

15 of 17
एनकाउंटर के बाद पड़ी पिस्टल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रात करीब 9:15 बजे वसुंधरा में बिजली घर के पास गुलफाम अपने साथी के साथ आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा तो उसने बाइक को तेजी से घुमा लिया और भागने लगा। इस बीच बाइक फिसल कर गिर गई और बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। 

 

16 of 17
एनकाउंटर के बाद पड़ी बाइक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बदमाशों की गोली से पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल पुष्पेन्द्र कुमार शुक्ला व संदीप कुमार बदमाशों की गोली लगने से घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में बाइक के नजदीक फायरिंग कर रहा बदमाश पुलिस की गोली सीने पर लगने से घायल हो गया। जबकि अंधेरे का लाभ उठकर उसका साथी भाग गया।
विज्ञापन

17 of 17
एनकाउंटर के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घायल बदमाश की पहचान गुलफाम पुत्र बुनियाद अली निवासी कस्बा सैदनगली थाना सैदनगली जनपद अमरोहा हाल पता अली हसन के मकान में किरायेदार, मंगल बाजार, मदर इंडिया स्कूल के पीछे खोड़ा थाना, जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई है। घायल को जिला अस्पताल ने भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें