फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में गाजियाबाद उपचुनाव: मतदान केंद्र पर बढ़ी रफ्तार, विधायक से लेकर पहली बार के वोटर तक पहुंचे

Wed, 20 Nov 2024 11:16 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा में शामिल एक गाजियाबाद विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। मतदान केंद्रों पर मतदाता पहुंच रहे हैं। सभी जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।
 
विज्ञापन
1 of 11
महिला मतदाताओं ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में बुधवार को उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। गाजियाबाद की एक विधानसभा सीट पर मतदान जारी है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो चुका है, जो शाम तक चलेगा। गाजियाबाद में मतदान के लिए वोटर घरों से निकल कर बूथ केंद्र पर जा रहे हैं। लेकिन कैला भट्टा स्थित एक मतदान केंद्र पर बूथ खाली पड़े हैं। 
विज्ञापन

2 of 11
स्याही का निशान दिखाती वृद्ध महिला सतबीर गोस्वामी। - फोटो : अमर उजाला
कड़ी सुरक्षा में मतदान जारी
गाजियाबाद के चौधरी छबील दास पब्लिक स्कूल में मतदान चल रहा है। मतदान के बाद स्याही का वृद्ध महिला सतबीर गोस्वामी ने निशान दिखाया। चौधरी छबील दास पब्लिक स्कूल में दिव्यांग  मतदान केंद्र भी बनाया गया है। अकबरपुर बहरामपुर स्थित शन शाइन स्कूल में कड़ी सुरक्षा में मतदान चल रहा है।
विज्ञापन

3 of 11
क्रॉसिंग रिपब्लिक के जीडीए हायर सेकेंडरी स्कूल में वोट डालने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक के जीडीए हायर सेकेंडरी स्कूल में लोग वोट डालने पहुंचे। यहां कड़ी सुरक्षा में मतदान चल रहा है। 

4 of 11
कैला भट्टा स्थित मतदान केंद्र में खाली पड़े बूथ। - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के कैला भट्टा स्थित मतदान केंद्र में खाली पड़े बूथ
गाजियाबाद के चौधरी छबील दास पब्लिक स्कूल में दिव्यांग मतदान केंद्र बना है। यहां व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है। 86 वर्षीय नरेंद्र महेश्वरी को व्हीलचेयर पर ले जाया गया। मतदान के बाद वो उंगली पर स्याही का निशान दिखाते हुए दिखे। कैला भट्टा स्थित मतदान केंद्र में बूथ खाली पड़े हैं।
विज्ञापन

5 of 11
परिवार के साथ स्याही का निशान दिखाते बसपा प्रत्याशी पी एन गर्ग। - फोटो : अमर उजाला
बसपा प्रत्याशी पीएन गर्ग ने किया मतदान
गाजियाबाद के चौधरी छबील दास पब्लिक स्कूल में बने दिव्यांग बूथ पर बसपा प्रत्याशी पीएन गर्ग ने परिवार के साथ मतदान किया। मतदान के उन्होंने उंगली पर स्याही का निशान दिखाया।
विज्ञापन

6 of 11
मुस्लिम महिलाओं ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
दिन चढ़ने के साथ बढ़ा मतदान का ग्राफ
गाजियाबाद की सदर सीट पर हो रहे उपचुनाव में सुबह आठ बजे तक मतदान की रफ्तार काफी सुस्त रही। सुबह नौ बजे तक 5.36 फीसदी मतदान हुआ।  नौ बजे के बाद बूथों पर मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है। 11 बजे तक 12.87 फीसदी मतदान हो चुका है।
विज्ञापन

7 of 11
विजयनगर स्थित इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल मतदान केंद्र के बूथ के बाहर खड़े मतदाता - फोटो : अमर उजाला
विकास और शिक्षा के मुद्दे पर वोट
गाजियाबाद विधानसभा सीट पर 119 मतदान केंद्रों पर मतदान चल रहा है। ज्यादातर लोगों का कहना है कि वह विकास और शिक्षा के मुद्दे पर वोट कर रहे हैं। कुल 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। विजयनगर स्थित इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल मतदान केंद्र के बूथ के बाहर मतदाता खड़े दिखे।

8 of 11
भाजपा के बस्ते पर लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद की सदर सीट पर हो रहे उपचुनाव के मतदान के बीच विजयनगर स्वदेशी चौक पर भाजपा के बस्ते पर लोगों की भीड़ लगी दिखी।

9 of 11
विधायक अजीत पाल त्यागी ने डाला वोट - फोटो : अमर उजाला
सदर सीट पर मतदान के दौरान विधायक अजीत पाल त्यागी ने अपना वोट गीत संजय मेमोरियल पब्लिक स्कूल में डाला है।

10 of 11
पहली बार मतदान करने वाली चेस्ठा सिंह। - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद में उपचुनाव मतदान के दौरान चौधरी छबील दास पब्लिक स्कूल में पहली बार मतदान करने वाली चेस्ठा सिंह पहुंची। जिन्होंने मतदान के बाद स्याही का निशान दिखाया। 
विज्ञापन

11 of 11
बुजुर्ग ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद सदर विधानसभा सीट पर क्रॉसिंग रिपब्लिक सोसायटी में बने बूथ पर एक बुजुर्ग मतदाता व्हील चेयर पर मतदान करने पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें