हापुड़ मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के रोकने पर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग करते हुए पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान तीनों आयोपियों के पैर में और कोतवाली के दरोगा राम समझ राणा एवं सिपाही गजेंद्र सिंह को भी गोली लगी है। उन्होंने बताया कि आरोपियो के कब्जे से सामूहिक दुष्कर्म में प्रयुक्त ऑटो, तमंचे, कपड़े और महिला से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपित गालंद गांव निवासी अंकित, आकिल और आकाश है।