फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक को मारी गोली: 12वीं के छात्र ने क्लास में ही दी थी धमकी, गोली चलते ही मच गई भगदड़, देखें तस्वीरें

Sun, 07 Mar 2021 08:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
गाजियाबाद में छात्र ने शिक्षक को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में क्लास में डांटने से नाराज 12वीं के छात्र ने तीन साथियों के साथ मिलकर स्कूल के बाहर तमंचे से शिक्षक पर फायर झोंक दिया। हालांकि, गनमीत रही कि गोली शिक्षक की छाती को छूकर निकल गई। गोली लगने से शिक्षक घायल हो गया। छात्र हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित शिक्षक ने पुलिस को तहरीर दी है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
गाजियाबाद में छात्र ने शिक्षक को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
सरस्वती विहार कॉलोनी निवासी सचिन त्यागी राधेश्याम विहार के पास स्थित कृष्णा विद्या निकेतन स्कूल में कामर्स के शिक्षक है। शनिवार दोपहर करीब 1:25 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद सचिन त्यागी बाइक से अपने घर जा रहे थे। स्कूल से बाहर निकलते ही कुछ दूरी पर स्कूटी सवार चार युवक आए और उन्होंने सचिन त्यागी पर तमंचे से गाली चला दी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
शिक्षक के इंतजार में खड़े छात्र - फोटो : अमर उजाला
गोली चलते ही वहां भगदड़ मच गई। गोली सचिन त्यागी के सीने को छूते हुए निकल गई। मौके पर लोगों का आता देख हमलावर स्कूटी छोड़कर हवाई फायरिंग करते भाग गए। शिक्षक सचिन त्यागी का कहना है कि 12वीं का छात्र दोपहर करीब 12:15 बजे क्लास में दूसरे बच्चों के साथ गलत तरीके से बातचीत कर रहा था। उन्होंने उसे डांट दिया था। छात्र ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर शिक्षक पर गोली चला दी।
 

4 of 5
गाजियाबाद में छात्र ने शिक्षक को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
क्लास में ही दे दी थी भुगतने की धमकी
बताया जा रहा है कि डांटने से नाराज छात्र ने शिक्षक को सबक सिखाने की ठान ली थी। छात्र ने क्लास में ही शिक्षक को बाहर निकलते ही भुगतने की धमकी दे दी थी। इसके लिए उसने अपने दो साथियों को तैयार किया और असलहा की व्यवस्था की। इसके बाद छात्र रास्ते में शिक्षक के आने का इंतजार करने लगा। जैसे ही शिक्षक बाइक पर निकला तो उसे रोककर छात्र ने उन पर फायर झोंक दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने कब्जे में ली स्कूटी, हत्या की कोशिश का केस दर्ज
शिक्षक को गोली मारते ही छात्र और उसके साथी स्कूटी मौके पर छोड़ भागे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कूटी को कब्जे में ले लिया। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों आरोपियों के घर दबिश दी। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी एक ही गांव के हैं। उनके परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा का कहना है कि शिक्षक की तहरीर पर छात्र व उसके साथियों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें