फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली घटना: 13वीं मंजिल से कूद बेटे ने दी जान, घर में मिला तीन दिन पुराना मां का शव

Thu, 19 Mar 2026 08:27 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

पुलिस के अनुसार, राजवीर चावला एक एस्ट्रोलॉजिस्ट थे। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 
विज्ञापन
1 of 5
13वीं मंजिल से कूदा युवक, बेड पर पड़ी थी मां की लाश - फोटो : अमर उजाला
यूपी के गाजियाबाद स्थित कविनगर के महागुनपुरम सोसायटी में गुरुवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले ज्योतिषाचार्य राजवीर चावला (42) ने 13वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी, जबकि फ्लैट के अंदर उनकी मां सतनाम कौर (65) का शव मिला। शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है और नाक पर खून के धब्बे मिले हैं। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन

2 of 5
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
मां संग ग्राउंड फ्लोर पर रहता था राजवीर
एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि राजवीर सोसायटी के विनायक टॉवर में अपनी मां के साथ ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे। दोपहर करीब एक बजे सूचना मिली कि उन्होंने जान दे दी है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की तो फ्लैट के अंदर महिला का शव बरामद हुआ। शरीर पर किसी चोट के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन नाक से खून के रिसाव के संकेत हैं। फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने एकत्र किए हैं। दोनों के शवों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
इसी फ्लैट में रहते थे - फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद या अवसाद में उठाया कदम, जांच जारी
एसीपी के अनुसार, पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि राजवीर का पत्नी किरण बाला से विवाद चल रहा था। उनकी पत्नी छह वर्षीय बेटे के साथ क्रॉसिंग रिपब्लिक की गौड़ सिटी में अलग रह रही है। पड़ोसियों के अनुसार, राजवीर ने ज्योतिषाचार्य के काम से आमदनी न होने पर गत दिनों ब्रॉडकास्ट शुरू किया था, जो बंद हो चुका है। ऐसे में वह आर्थिक तंगी और अवसाद से जूझ रहे थे। 

4 of 5
13वीं मंजिल से कूदकर दी जान - फोटो : अमर उजाला
मां की हत्या के बाद दी जान
पिछले कुछ समय से उन्होंने लोगों से बातचीत भी कम कर दी थी। चर्चा है कि मां की हत्या के बाद राजवीर ने आत्महत्या की। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। एसीपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही महिला की मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। लोगों ने बताया कि सतनाम कौर कुछ दिन पूर्व ही बेटे के पास रहने आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
सीढ़ियों से 13वीं मंजिल तक गए, फिर लगाई छलांग
पुलिस के अनुसार, अब तक की जांच में सामने आया है कि राजवीर सीढ़ियों के रास्ते 13वीं मंजिल तक गए और फिर वहां से छलांग लगा दी। वह नीचे बने टीन शेड पर गिरे, जिससे तेज आवाज हुई। आवाज सुनकर गार्ड और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें