फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवानों के समर्थन में भाकियू: राकेश टिकैत बोले- देश में चल रही तानाशाही, 24 से पहले शुरू होंगे नए आंदोलन

Sun, 28 May 2023 12:52 PM IST
विजय पुंडीर सुमित शिशौदिया, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
नई संसद को देने से पहले यूपी गेट पर शुरू हुई किसानों की पंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में तानाशाही चल रही है और भारत के लिए जीतने वाले पहलवानों के मेडल की कीमत लगाई जा रही। यह पहलवान और किसानों का भारी अपमान है। उन्होंने कड़े तेवर में कहा थी सरकार की इस तानाशाही के खिलाफ 2024 से पहले नए आंदोलन की शुरुआत होगी।
विज्ञापन

2 of 5
पहलवानों के समर्थन में जुटे भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि पंचायत से पहले किसानों को सरकार पुलिस फोर्स लगाकर जगह-जगह रोक रही है जबकि कई किसानों को घरों में भी नजरबंद किया गया है लेकिन किसानों को थाने में खड़े होकर फोटो खिंचवाने से ज्यादा आंदोलन में शामिल होना चाहिए। पंचायती स्थल पर किसानों को अपने मुद्दों पर अड़े रहने की भी अपील की। टिकैत ने जंतर मंतर पर चल रहे धरने को भी समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि पहलवानों की जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी किसानों का समर्थन उन्हें मिलता रहेगा। उन्होंने 2024 के चुनाव से पहले देश में नए आंदोलन की शुरुआत होने की भी बात। पंचायत में मेरठ सहारनपुर मुरादाबाद अमरोहा और उत्तराखंड के अलावा कश्मीर समेत अन्य जगह से किसान यूपी गेट पर पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 5
गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचे राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की सीमा में राकेश टिकैत को रोका
किसान नेता राकेश टिकैत पंचायत में शामिल होने के लिए सुबह करीब 11 बजे यूपी गेट पर पहुंचे। उनका काफिला एनएच-9 से होते हुए दिल्ली गाजीपुर सीमा पर पहुंचा तो दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। इस पर राकेश टिकैत ने पुलिस के अधिकारियों से आगे ना जाने का कारण पूछा लेकिन किसी भी अधिकारी ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने यूपी गेट फ्लाईओवर के नीचे ही बैठने की अपील की।

4 of 5
भाकियू कार्यकर्ताओं ने हटाई बैरिकेडिंग - फोटो : अमर उजाला
गुस्साए किसानों ने यूपी के से हटाई बैरिकेडिंग
दिल्ली जाने से रोकने पर गुस्साए किसानों ने लगी बैरिकेडिंग को उठाकर सड़क के किनारे फेंक दिया। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन किसानों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। गाजीपुर सीमा में दिल्ली पुलिस की लगी बैरिकेडिंग से किसानों में नाराजगी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूपी गेट पर पहुंचे किसान - फोटो : अमर उजाला
वाहनों की रफ्तार धीमी होने से लगा जाम
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे और एनएच-9 पर बैरिकेडिंग लगने से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। इससे यूपी गेट फ्लाईओवर के नीचे वाहनों का जाम लग गया। किसान नेता राकेश टिकैत के पहुंचने से पहले यातायात पुलिस के अधिकारियों ने मोहन नगर वसुंधरा से आने वाले ट्रैफिक को एनएच-9 की तरफ डायवर्ट कर दिया।

किसानों ने पहलवानों का किया समर्थन, लगे बोर्ड
जंतर मंतर पर चल रहे पहलवानों के धरने को किसानों ने समर्थन दिया है। पंचायत स्थल पर किसानों के समर्थन में बोर्ड भी नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें