गाजियाबाद में अपने मायके गांव बयाना में रह रही राजकुमारी उर्फ सीमा (25) की हत्या के मामले में नया मोड़ आया है। उसकी हत्या में उसका पति ही नहीं, बल्कि भाई भी शामिल था। जांच में नया एंगल सामने आने के बाद मसूरी पुलिस ने हत्यारोपी भाई कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया। कृष्ण ने बताया कि उसकी बहन राजकुमारी बिना बताए घर से चली जाती थी। बदनामी के चलते उसने बहनोई के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। शनिवार को पुलिस ने आरोपी पति दीपक व भाई कृष्ण को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, इंदरगढ़ी निवासी दीपक किसी प्राइवेट फैक्टरी में काम करता था। पिछले साल उसने गांव बयाना निवासी राजकुमारी उर्फ सीमा से प्रेम विवाह किया था। शादी के पांच-छह महीने बाद वह भी ससुराल में घरजमाई बनकर रहने लगा। गत बृहस्पतिवार तड़के राजकुमारी का लहूलुहान शव कमरे में पड़ा मिला था। पति दीपक ने थाने पहुंचकर अज्ञात लोगों द्वारा राजकुमारी की हत्या करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
2 of 5
crime news
- फोटो : अमर उजाला।
वहीं, राजकुमारी की मां राजेश ने बुलेट व एक लाख रुपये दहेज में न मिलने पर दीपक द्वारा राजकुमारी को मौत के घाट उतारने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दीपक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो शुरुआत में उसने गुमराह किया, लेकिन बाद में जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन
3 of 5
गाजियाबाद में पति ने पत्नी की हत्या की और हुआ फरार
- फोटो : अमर उजाला
दीपक ने अपने साले कृष्ण को भी घटना में शामिल बताया था। शुरुआती दौर में पुलिस मान रही थी कि साले को फंसाने के लिए दीपक झूठे ही उसका नाम ले रहा है, लेकिन कुछ बातों से पुलिस को भी कृष्ण पर शक हो गया। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा का कहना है कि कृष्ण से पूछताछ की गई तो उसने अपने बहनोई दीपक पर झूठा फंसाने का आरोप लगाया।
4 of 5
घटनास्थल
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि, सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना मुंह खोल दिया। उसने बताया कि राजकुमारी बिना बताए घर से चली जाती थी। इसे लेकर गांव में उनकी बदनामी हो रही थी। इसी के चलते उसने बहनोई के साथ मिलकर राजकुमारी की हत्या कर दी।
पहले भाई और फिर पति ने फावड़े से किए वार
एसपी ग्रामीण के मुताबिक, योजनाबद्ध तरीके से सीमा की हत्या करने के बाद पति दीपक करीब 4 बजे घर से निकल गया और भाई कृष्ण ने मेनगेट की कुंडी बंद कर ली। दीपक के घर से जाने के बाद कृष्ण ने पड़ोसियों को सीमा की हत्या होने की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस के मुताबिक राजकुमारी फावड़े से पहला वार उसके भाई कृष्ण ने किया और फिर पति ने कई वार कर राजकुमारी को मौत के घाट उतार दिया।