फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: काले कपड़े पहनकर आए थे बाइक सवार हत्यारे, घर पर पूछा कहां है जान मोहम्मद, उसके आते ही तलवार लेकर टूट पड़े और...

Sat, 20 Feb 2021 09:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 9
ghaziabad murder - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर इलाके के ईदगाह नाला पुलिया के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े नया नूरगंज कॉलोनी निवासी तांत्रिक सूफी आस मोहम्मद (50) को फिल्मी अंदाज में तलवार से काटकर मौत के घाट उतार दिया गया। दिल दहलाने वाली इस घटना को बाइक सवार दो युवकों ने अंजाम दिया। घटना के दौरान हत्यारों ने गांव वालों को भी खुली चुनौती दी कि अगर कोई बीच में आया तो उसे भी काट डालेंगे। 
विज्ञापन

2 of 9
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद हत्यारे हवा में हथियार लहराते हुए बाइक पर फरार हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने हंगामा करते हुए पुलिस का घेराव किया। आसपास का बाजार भी बंद कर दिया गया। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

3 of 9
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
नया नूरगंज कॉलोनी निवासी सूफी आस मोहम्मद परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में पत्नी शमीम, बेटा जान मोहम्मद, शान, परवेज, जावेद, आदिल, आसिफ व बेटी आयशा हैं। चार बेटे व बेटी की शादी हो चुकी है। आस मोहम्मद तांत्रिक के अलावा मंडी में फलों का कारोबार करते थे। साथ ही ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। 
 

4 of 9
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को वह ई-रिक्शा लेकर घर से निकले थे। उनके बेटे जान मोहम्मद ने बताया कि सुबह करीब सवा 10 बजे बाइक सवार दो युवक उनके घर आए। दोनों काले कपड़े पहने थे। एक युवक गेट पर आया और पिता के बारे में पूछने लगा, जबकि दूसरा युवक बाइक पर खड़ा रहा। जान मोहम्मद ने पिता के ई-रिक्शा लेकर जाने की बात कही तो युवकों ने फोन करके बुलाने को कहा। 
विज्ञापन

5 of 9
मौके पर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जान मोहम्मद का कहना है कि फोन करने पर वह बंद मिला, जिसके बाद बाइक सवार युवक जाने लगे। इसी बीच करीब साढ़े 10 बजे आस मोहम्मद ई-रिक्शा लेकर घर के मोड़ पर पहुंचे। बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया। आस मोहम्मद कुछ समझ पाते, इससे पहले ही युवकों ने बाल पकड़कर उन्हें ई-रिक्शा से खींच लिया और घसीटकर ईदगाह पुलिया के पास ले गए। वहां तलवार से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन

6 of 9
मौके पर पहुंची पुलिस पूछताछ करती हुई - फोटो : अमर उजाला
ढाई वर्ष पूर्व घर छोड़कर चले गए थे आस मोहम्मद
बताया गया है कि ढाई वर्ष पूर्व आस मोहम्मद घर छोड़कर चले गए थे। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन 15 दिन बाद घर लौट आए थे। आस मोहम्मद तंत्रमंत्र व झाड़-फूंक का काम भी करते थे। इलाज के लिए काफी लोग उनके पास आते थे। परिजनों की मानें तो दो साल पहले उन्होंने यह काम बंद कर दिया था और ई-रिक्शा चलाने लगे थे।
विज्ञापन

7 of 9
ghaziabad murder - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हत्यारे
पुलिस ने हमलावरों की तलाश में पाइप लाइन मार्ग व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो हत्यारे कैमरे में कैद मिले। पुलिस आस मोहम्मद के बेटे से भी हत्यारों के बारे में पूछताछ कर रही है। हालांकि, उसने उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया।

8 of 9
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हत्या के पीछे तंत्रमंत्र या कुछ और
हत्या को लेकर पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिजनों का कहना है कि कॉलोनी में आस मोहम्मद का किसी से कोई झगड़ा नहीं था। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि आस मोहम्मद ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी बच्चों के साथ गांव जलालपुर में रहती है, जबकि दूसरी पत्नी अन्य स्थान पर अलग रहती है। आस मोहम्मद अक्सर दूसरी पत्नी के साथ रहने पहुंच जाते थे। साथ ही वह तंत्र विद्या से संतान प्राप्ति का दावा भी करते थे। पुलिस को अंदेशा है कि हत्या की वजह तंत्र विद्या या दूसरी पत्नी से जुड़ा कोई मामला हो सकता है।
विज्ञापन

9 of 9
मौके पर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद मिले हैं। फुटेज के आधार पर उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है। घटना से जुड़े कुछ सुराग हाथ लगे हैं। उन पर काम किया जा रहा है। - डॉ. ईरज राजा, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें