फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के लिए पत्नी का कत्ल: दो माह तक पति ने Youtube पर देखा हत्या का तरीका, गूगल से पूछा- हथियार और जहर...

Sun, 01 Jan 2023 10:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
विज्ञापन
1 of 7
आरोपी पति और सानिया का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हापुड़ के मोदीनगर के आनंद विहार निवासी विकास शर्मा (38) ने गूगल पर हत्या के तरीके देखकर पत्नी सोनिया (35) की जान लेने की साजिश रची और प्रेमिका अमीषा दलाल के साथ मिलकर इसे अंजाम भी दे दिया। गूगल से मिली तरकीब को अपनाते हुए उसने पुलिस से झूठ बोला कि पत्नी की हत्या बाइक सवार चार बदमाशों ने लूटपाट के लिए की है। पुलिस ने विकास के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई तो उसमें हत्या से ठीक पहले अमीषा से उसकी बातचीत देख शक हुआ। इसी आधार पर उससे पूछताछ हुई तो उसने राज खोल दिया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अमीषा की तलाश की जा रही है। विकास हरियाणा के भिवाड़ी में अरविंदा फार्मा कंपनी में क्वालिटी मैनेजर है। इसी कंपनी में अमीषा काम करती है। दोनों में दो साल से प्रेम प्रसंग हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
आरोपी पति विकास - फोटो : अमर उजाला
सोनिया को इसका पता चल गया था। वह इसका विरोध कर रही थी। दोनों में कई बार झगड़ा हो चुका था। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि वह अमीषा के साथ रहना चाहता था। अमीषा भी उस पर पत्नी को छोड़ने का दबाव बना रही थी। इस पर दोनों ने तय कर लिया कि सोनिया की हत्या करेंगे।
विज्ञापन

3 of 7
मृतक सानिया का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दो महीने से विकास गूगल पर हत्या के तरीके के ढूंढ रहा था। उसकी तलाश ऐसा तरीका मालूम करने की थी कि जिससे हत्या करके उस पर पुलिस को शक न हो। एक वीडियो में उसे ऐसा एक तरीका मिला। उसने पूछताछ में बताया कि उसने इसी तरीके पर चलकर वारदात की। सोनिया का मायका हापुड़ के आर्यनगर में है। 

 

4 of 7
हथकड़ी - फोटो : social media
हत्या की रिपोर्ट उसके पिता त्रिलोक चंद शर्मा ने दर्ज कराई थी। सोनिया और विकास की शादी 12 साल पहले हुई थी। विकास और अमीषा ने सोनिया की हत्या शुक्रवार शाम पांच बजे गाजियाबाद में हापुड़ चुंगी और डायमंड फ्लाईओवर के पास कार में की थी। पुलिस को सूचना आठ बजे दी। इसमें बताया कि बदमाश हत्या कर 50 हजार रुपये लूट ले गए हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
फाइल फोटो - फोटो : istock
ऑनलाइन जहर मिलता है या नहीं...
विकास पिछले दो महीने ने हत्या की साजिश रच रहा था। उसके मोबाइल फोन की पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उसने हत्या के कई तरीको के बारे में गूगल पर खोच की। उसने गूगल से यह भी पूछा कि हथियार कहां से मिल सकता है? जहर ऑनलाइन शॉपिंग एप से मिल सकता है या नहीं । एसपी ने बताया कि उसके मोबाइल से कुछ ऑडियो और वीडियो भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन

6 of 7
फाइल फोटो - फोटो : Unsplash
तलाक के दस्तावेज करा लिए थे तैयार
पुलिस ने बताया कि जांच में विकास के मोबाइल फोन में तलाक का एग्रीमेंट भी मिला है, जिसपर उसके और सोनिया के हस्ताक्षर भी हैं। इसके बारे में सोनिया मायके पक्ष के लोगों को भी जानकारी नहीं है। सोनिया और विकास के तीन बच्चे हैं। बच्चों के सिर से मां का आंचल छिन गया। पिता का साया भी नहीं रहेगा, क्योंकि विकास को जेल भेज दिया गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को सोनिया के शव का अंतिम संस्कार किया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
ऐसी की वारदात
1. शुक्रवार को सोनिया को अपने बीमार भाई को देखने के लिए ससुराल ( मोदीनगर ) से मायके ( हापुड़ ) आना था। साजिश के तहत विकास कार में उसके साथ आया।
2. हत्या की साजशि पहले से तैयार थी। अमीषा रास्ते में कार लेकर खड़ी थी। विकास ने गाजियाबाद पहुंचकर फोन करके उसे बुला लिया और कार में बिठा लिया।
3 . दोनों ने सुनसान जगह देख डायमंड फ्लाईओवर और हापुड़ चुंगी के बीच सोनिया की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को कार में लेकर तीन घंटे तक घूमते रहे।
4. अमीषा का ड्राइवर पीछे कार लेकर चल रहा था। आठ बजे वे लोग हापुड़ के निजामपुर पहुंचे। अमीषा कार में बैठकर चली गई। विकास ने पुलिस को लूटपाट के लिए हत्या की सूचना दी।
5. उसने बताया कि बाइक सवार चार बदमाश आए थे। उससे 50 हजार रुपये लूट लिए। पत्नी ने विरोध किया तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें