घर के बाहर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मुझे नहीं मालूम कहते ही कर दिया प्रहार
सुनील ने पुलिस को बताया कि वह गुस्से से भरा हुआ था। उसे लग रहा था कि मांगेराम को मालूम है कि उसका बेटा कपिल कहां है? वह गुरुवार की रात कुल्हाड़ी लेकर उसके पास गया। उसे जाकर कहा कि आखिरी बार पूछ रहा हूं, कपिल कहां है, बता दे। इस पर जैसे ही मांगेराम ने कहा, मुझे नहीं मालूम... वैसे ही उसके सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। उसने सिर हिला दिया, इसलिए कुल्हाड़ी चेहरे पर लगी। इसके बाद चेहरे और कुल्हाड़ी पर कई प्रहार किए। इसी से उनकी जान चली गई। इसके बाद वह वहां से भाग निकला।