फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव इन पार्टनर हत्याकांड: सहेली ने पैक कराई थी पति फिरोज की लाश, जेल में प्रीति शर्मा ने किए कई खुलासे

Sun, 21 Aug 2022 12:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 7
Firoz murder case - फोटो : अमर उजाला
लिव-इन-पार्टनर फिरोज की हत्या की आरोपी प्रीति शर्मा से पुलिस ने जेल में जाकर पूछताछ की तो उसने नए खुलासे कर दिए। उसने बताया कि फिरोज उस पर बहुत शक करता था, इसलिए उसकी जान ली। इसमें उसकी सहेली और उसके प्रेमी ने साथ दिया। पुलिस ने सहेली तनु को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसने हत्या में साथ देना कुबूल किया है। तुलसी निकेतन के फ्लैट में फिरोज की हत्या छह अगस्त की रात में हुई थी। ट्रॉली बैग में पैक करके शव को ठिकाने ले जाते हुए प्रीति पकड़ी गई थी। तब उसने बताया था कि वह चार साल से फिरोज के साथ लिव इन रिलेशन में थी। फिरोज शादी से इनकार कर रहा था इसलिए अकेले ही उसकी हत्या कर दी। शक था कि वारदात में कोई और भी शामिल हो सकता है, क्योंकि हत्या से लेकर दिल्ली से बैग खरीदकर लाने और फिर शव ठिकाने लगाने के लिए जाने तक प्रीति का अकेले सब करना गले नहीं उतर रहा था।
विज्ञापन

2 of 7
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला
प्रीति के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली गई तो उसमें हत्या से ठीक पहले तनु से बातचीत का पता चला। लोकेशन चेक की गई तो मौका ए वारदात पर प्रीति के साथ तनु और उसके प्रेमी का नंबर सक्रिय मिला। 
विज्ञापन

3 of 7
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सीओ साहिबाबाद स्वतंत्र कुमार ने बताया कि दिल्ली मौजपुर के विजयपार्क निवासी तनु को गिरफ्तार कर लिया है। उसने प्रेमी की मदद से फिरोज के खून से सने कुर्ता और पायजामा पॉलिथीन में पैक करके सिकंदरपुर में फेंक दिए थे। पुलिस अब तनु के प्रेमी की तलाश कर रही है।

4 of 7
जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
झगड़े के दौरान मारा था उस्तरा
प्रीति ने पुलिस को बताया कि तनु यह सलाह दे चुकी थी कि रोज-रोज के झंझट से अच्छा है कि या तो फिरोज का साथ छोड़ दे या फिर उसकी हत्या कर शव ठिकाने लगा दे। छह अगस्त को तनु फ्लैट पर उसके पास आई हुई थी। तभी फिरोज ने झगड़ा शुरू कर दिया। 

 
विज्ञापन

5 of 7
जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कहने लगा कि तेरे किसी और से भी प्रेम संबंध हैं, तू उससे मिलने भी जाती है। इस पर तनु ने फिर कहा कि तू ऐसे आदमी को कैसे बर्दाश्त कर रही है? प्रीति ने पुलिस को घटनाक्रम के बारे में बताया कि झगड़े के दौरान ही वह उस्तरा निकाल लाई और फिरोज की गर्दन पर वार किया। वह रसोई तक भागा और वहां जाकर गिर पड़ा।
विज्ञापन

6 of 7
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला
सहेली ने पैक कराई लाश
प्रीति ने बताया कि सहेली तनु ने लाश को बैग में पैक कराने में मदद की। फिरोज के खून के छींटे पूरे फर्श पर थे। इन्हें साफ करने में भी तनु ने मदद की। उसने कहा कि लाश को ठिकाने लगाना होगा। उसने फोन करके अपने प्रेमी को बुला लिया। प्रेमी ने ही कहा कि जिस बैग में लाश पैक की है, उसे लंबी दूरी की ट्रेन में रख आ। लाश दूर चली जाएगी। उसकी शिनाख्त मुश्किल से होगी। इसके बाद फ्लैट खाली करके कहीं और ले लेना। प्रीति यहां किराये पर रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
firoz murder case - फोटो : अमर उजाला
फिरोज से हो चुका था निकाह
तुम फिरोज के साथ लिव इन में रह रहीं थी या निकाह हो चुका था?
पहले तीन साल लिव इन में रही, एक साल पहले निकाह हो गया था।
तुमने पकड़े जाने पर क्यों कहा कि निकाह न करने हत्या की है?
मैं सहेली और उसके प्रेमी को बचाना चाहती थी, इसलिए झूठ बोला।
फिरोज से पहले भी तुम्हारी कोई शादी हुई है क्या ?
हां, तीन शादियां हुई थीं, तीनों पतियों को छोड़ चुकी थी।
तनु से कब से दोस्ती है, क्या वह अक्सर घर आती थी?
तनु और मैं दिल्ली में नौकरी करते थे, वहीं दोस्ती हुई। वह कभी-कभार आती थी।
फिरोज से अनबन कब शुरु हुई, हत्या की नौबत क्यों आई?
शादी के बाद उसका व्यवहार बदला। झगड़ा बढ़ता गया, इसलिए यह हुआ।
(पूछताछ के बारे में जैसा पुलिस ने बताया)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें