फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर पकड़ा गया तेंदुआ: छह घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, ड्रोन की भी ली गई मदद, देखें तस्वीरें और वीडियो

Wed, 25 Feb 2026 05:06 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

ग्रीन फील्ड स्कूल में बुधवार सुबह तेंदुआ घुस आया। छह घंटे के बचाव अभियान के बाद उसे पकड़ा गया। सुरक्षा के लिए परीक्षा निरस्त की गई।
विज्ञापन
1 of 5
गाजियाबाद में पकड़ा गया तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
यूपी के गाजियाबाद जिले के एनडीआरएफ रोड स्थित ग्रीन फील्ड स्कूल परिसर में बुधवार की सुबह करीब छह बजे तेंदुआ घुस आया। तेंदुआ ने स्कूल की कक्षाओं में घुसने का प्रयास किया लेकिन दरवाजे बंद होने पर असफल रहा। तेंदुए ने स्कूल के मैदान में करीब दो मिनट तक चहलकदमी की। इसके बाद तेंदुआ स्कूल के बाथरूम में घुस गया। छह घंटे के बचाव अभियान के बाद उसे पकड़ लिया गया। टीम ने तेंदुए को भागने से रोकने के लिए जंगले को प्लाई से आधा बंद किया। इसके बाद दीवार में छेद कर उसे बेहोशी की दवा दी गई, जब जाकर उसे पकड़कर पिंजरे में बंद करके ले जाया गया।
विज्ञापन

2 of 5
गाजियाबाद में पकड़ा गया तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि एनडीआरएफ रोड पर तेंदुआ मंगलवार की रात भी सीसीटीवी में कैद हुआ है। सुबह छह बजे ग्रीन फील्ड स्कूल परिसर में घुस आया और कुछ देर बाद दीवार फांदकर भाग गया। सुरक्षाकर्मी ने तेंदुआ को स्कूल में देख लिया और स्कूल प्रबंधन को सूचना दी गई। जिसके बाद बुधवार को आयोजित कक्षा 11वीं की परीक्षा निरस्त कर दी गई और अभिभावकों को मैसेज भेजकर बच्चों को स्कूल न भेजने की अपील की गई। 

विज्ञापन

3 of 5
गाजियाबाद में पकड़ा गया तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
स्कूल के तमाम दरवाजे बंद कर दिए गए। स्कूल में तेंदुआ होने की सूचना पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के रास्तों पर जाल लगाया। सूचना पर एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एनडीआरएफ रोड पर बेरिकेडिंग लगाकर रूट डायवर्ट कराया गया। तेंदुआ स्कूल के एक बाथरूम में घुस गया था। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल लगाया। वन विभाग और पुलिस मौके पर तैनात की गई और स्थिति पर नजर रखी गई। 

4 of 5
गाजियाबाद में पकड़ा गया तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
ड्रोन की भी ली गई मदद
वन विभाग की टीम को जब तेंदुए के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल तो ड्रोन की भी मदद ली गई। टीम ने ड्रोन से आसपास के इलाके को छाना। सहयोग के लिए मेरठ से वन विभाग की टीम कैचर साथ लेकर मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गाजियाबाद में पकड़ा गया तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
दोनों गन शॉटहुए नाकाम
कमरे के बाथरूम में बंद तेंदुए को वन विभाग की टीम ने ट्रेंकुलाइजर गन से दो बार शूट किया गया। कमरे से बाहर आए वन दरोगा ने बताया कि अभी तेंदुआ बेहोश नहीं हुआ है। ऐसे में एक बार फिर बाथरूम की खिड़की का शीशा तोड़कर दो गन शॉट दागे गए हैं। बॉथरूम की दीवार में छेद कर बेहोशी की दवा लगाई गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें