करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल सिंह अम्मू के बड़े बेटे व भाजपा नेता अनिरुद्ध राघव (32) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार देर रात उनका शव कविनगर थानाक्षेत्र की लैंड क्राफ्ट सोसायटी के फ्लैट में कपड़े के फंदे पर लटका मिला। वह यहां दिसंबर 2020 से पत्नी शालू सिंह के साथ किराए पर रह रहे थे। बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे सूचना मिलने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस की छानबीन में अनिरुद्ध की पत्नी को लेकर की बातें सामने आई हैं, जानिए क्या हैं वो....