फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडन पर वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन: आकाश में लहराया तिरंगा, विंटेज करतबों ने जमाया रंग; देखें तस्वीरें

Fri, 09 Oct 2026 01:52 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, साहिबाबाद

सार

भारतीय वायुसेना ने हिंडन एयरफोर्स स्टेशन में अपना 94वां स्थापना दिवस पूरे सैन्य गौरव और भव्यता के साथ मनाया। वायुसेना ने दुनिया को अपनी ताकत, तैयारी और प्रतिबद्धता का संदेश दिया। कार्यक्रम में आर्मी चीफ धीरज सेठ, नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामिनाथन सहित विभिन्न देशों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
विज्ञापन
1 of 9
हिंडन पर वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन - फोटो : निशांत शर्मा
भारतीय वायुसेना ने बृहस्पतिवार को हिंडन एयरफोर्स स्टेशन में अपना 94वां स्थापना दिवस पूरे सैन्य गौरव और भव्यता के साथ मनाया। वायुसेना ने दुनिया को अपनी ताकत, तैयारी और प्रतिबद्धता का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
हिंडन पर वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन - फोटो : निशांत शर्मा
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसी भी वायुसेना के पास दुनिया के अत्याधुनिक विमान और सैन्य प्रणालियां हो सकती हैं, लेकिन उसकी वास्तविक ताकत इस बात से तय होती है कि जरूरत पड़ने पर वह कितनी तेजी, सटीकता और भरोसे के साथ कार्रवाई कर सकती है। 
विज्ञापन

3 of 9
हिंडन पर वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन - फोटो : निशांत शर्मा
वायुसेना प्रमुख ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिये भारतीय वायुसेना की ताकत दुनिया देख चुकी है। ऑपरेशन सिंदूर हमारी नारी शक्ति और आत्मनिर्भर भारत, दोनों का बड़ा प्रतीक बना। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि इसी माह वे अपने उत्तराधिकारी को वायुसेना की कमान सौंप देंगे। 

4 of 9
हिंडन पर वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन - फोटो : निशांत शर्मा
एयरबेस पर जवानों ने कदमताल के साथ परेड और ड्रिल का शानदार प्रदर्शन किया। आसमान में सबसे पहले तीन हेलीकॉप्टरों ने प्रवेश कर ध्वज फॉर्मेशन बनाई, जिसमें बीच में उड़ रहे हेलीकॉप्टर के नीचे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहरा रहा था। विंटेज फ्लीट के हवाई करतबों ने वायुसेना की समृद्ध विरासत को दर्शाया। परेड में पहली बार महिला जवानों ने अपनी प्रस्तुति दी। 
विज्ञापन

5 of 9
हिंडन पर वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन - फोटो : निशांत शर्मा
मैदान में बने स्टेटिक डिस्प्ले में आधुनिक लड़ाकू विमानों, हेलीकॉप्टरों, मिसाइलों और एयर डिफेंस सिस्टम को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर आर्मी चीफ धीरज सेठ व नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामिनाथन के साथ ही विभिन्न देशों के डेलीगेट्स शामिल रहे।
विज्ञापन

6 of 9
हिंडन पर वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन - फोटो : निशांत शर्मा
उत्कृष्ट योगदान वाले सैन्य अधिकारी किए गए सम्मानित
समारोह के दौरान वायुसेना प्रमुख ने देश सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सैन्य अधिकारियों व जवानों को विभिन्न पदकों से सम्मानित किया। एयर कमोडोर रविंद्र अहलावत और ग्रुप कैप्टन अमित दुबे को युद्ध सेवा मेडल प्रदान किया गया। वायुसेना मेडल (गैलेंट्री) से ग्रुप कैप्टन राहुल जगोटा, राहुल रावत, जेएस संधू, विंग कमांडर शोभित व्यास, आशीष राजपूत, स्क्वाड्रन लीडर शुभम शर्मा, यश, मास्टर वारंट ऑफिसर रविंद्र जीत सिंह और कृपाल सिंह सलारिया को सम्मान से नवाजा गया। 
विज्ञापन

7 of 9
हिंडन पर वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन - फोटो : निशांत शर्मा
इसके अलावा एयर वाइस मार्शल रिटायर्ड राजीव तलवार, एयर कमोडोर दीपक पंत, ग्रुप कैप्टन शिव कुमार, चितवन अरोड़ा, दिनेश कुमार धनखड़, तुषार श्रीवास्तव, प्रशांत सिंह नेगी, स्पर्श सिंघल, मानेकम सुरेंद्रन, अमित निकास मालपुरे, मनिंदर सैनी, शुभांकर और एस वेंकटरमन को वायुसेना मेडल से सम्मानित किया गया।

8 of 9
हिंडन पर वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन - फोटो : निशांत शर्मा
विशिष्ट सेवा मेडल और यूनिट साइटेशन
विशिष्ट सेवा मेडल पाने वालों में एयर वाइस मार्शल दीपक सुधीर जोशी, साइन शी दतन, आशुतोष श्रीवास्तव, मनोज कुमार रिटायर्ड, रमन गुरु हरि, विवेक सिंह लौरिया, मनोज कुमार नेहरा, एयर कमोडोर अजय दत्त शर्मा, शिवानी, शुभ्रदीप निगम, अक्षय कुमार बिश्नोई रिटायर्ड, राधाकृष्णन श्री कुमारी उन्नीकृष्णन, ग्रुप कैप्टन रविंद्र अग्रवाल, निशांत वर्मा, गुरविंदर सिंह पल्ला, संदीप एस शेट्टी, सौरभ सिंह चौहान, विंग कमांडर अंकित एबट, नवजोत कौर, ऑनरेरी फ्लाइंग ऑफिसर विनोद धनकंपन, अनुराग शुक्ला, वारंट अफसर नीरज कुमार तथा जूनियर वारंट अफसर अजय कुमार, दिलीप कुमार व पंकज सिंह शामिल रहे। 
विज्ञापन

9 of 9
हिंडन पर वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन - फोटो : निशांत शर्मा
समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 24 स्क्वाड्रन, हॉक्स, 110 हेलीकॉप्टर यूनिट, 200 स्क्वाड्रन तथा 2402 स्क्वाड्रन वज्र इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर को यूनिट साइटेशन प्रदान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें