गाजियाबाद के सिहानी गांव के सद्दीकनगर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे ई-रिक्शा चालक संजय पाल ने पत्नी रेखा पाल (35) और बेटी ताशू (14) का कत्ल कर दिया। मौत हो जाने की तसल्ली के लिए उसने तकिये से दोनों का मुंह भी दबाया। घर से भागकर आठ घंटे बाद 12 बजे उसने दोस्त को फोन करके बताया कि पत्नी और बेटी की हत्या कर आया है। दोस्त की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी के किसी से प्रेम संबंध हो गए हैं। मना करने पर भी वह उससे मिलने जाती थी। इसमें बेटी उसका साथ देती थी, इसलिए गुस्से में आकर उसकी भी जान ले ली।
विज्ञापन
2 of 10
ghaziabad double murder
- फोटो : अमर उजाला
उसने घटनाक्रम के बारे में बताया कि उसके तीन मंजिला मकान में गुरुवार की रात वह, पत्नी और बेटी ही थी। साढ़े 11 बजे पत्नी से उसका झगड़ा हुआ था। इसके बाद तीनों अलग-अलग कमरे में जाकर सो गए थे।
विज्ञापन
3 of 10
ghaziabad double murder
- फोटो : अमर उजाला
वह पहली, पत्नी दूसरी और बेटी तीसरी मंजिल की छत पर सो रही थी। सुबह चार बजे आंखें खुलने पर वह पत्नी के पास गया। उससे पूछा कि वह किससे मिलने जाती है, वह चुप रही। फिर कहा कि वह उससे मिलना छोड़ दे।
4 of 10
रेखा का फाइल फोटो
- फोटो : इंस्टाग्राम
आरोपी पति उसे खत्म करने की बात कहने लगा। इस पर रेखा ने संजय को थप्पड़ मार दिया। इससे संजय का गुस्सा बढ़ गया तो उसने पहले रेखा को मौत के घाट उतारा। उसके बाद सोते हुई बेटी को मार डाला।
विज्ञापन
5 of 10
ghaziabad double murder
- फोटो : अमर उजाला
शक में कत्ल 16 सितंबर: प्रेमी ने प्रेमिका को मार डाला
नंदग्राम में प्रेमी नदीम ने आशा देवी की हत्या कर दी। उसे आशा पर किसी ओर से बात करने और उसे धोखा देने का शक था। उसने कुल्हाड़ी से वार कर उसे मार डाला।
विज्ञापन
6 of 10
ghaziabad murder
- फोटो : अमर उजाला
05 सितंबर: पत्नी को मार डाला
मिसलगढ़ी में गौरव ने पत्नी टीना की हत्या कर दी। उसे टीना के किसी और से रिश्ते होने का शक था। पहले उसे पीटकर बेहोश किया, फिर चुनरी से गला घोंटा।
विज्ञापन
7 of 10
Ghaziabad murder
- फोटो : अमर उजाला
03 सितंबर: मां-बेटी ने की सराफ की हत्या
संजयनगर में सराफ अमित वर्मा की हत्या 16 साल की बेटी और पत्नी शालू ने की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। शालू को पीटते देख बेटी ने पिता पर पत्थर से हमला कर मार डाला। शालू ने लाश ठिकाने लगाने और साक्ष्य मिटाने में मदद की।
8 of 10
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
16 अगस्त: पति ने ली पत्नी की जान
नंदग्राम के मोरटी गांव में गर्भवती पत्नी तनु की चाकू से गोदकर हत्या कर थाने पहुंचा आरोपी पति अंकित। उसने बताया कि पत्नी के किसी से प्रेम संबंध होने के शक में यह वारदात की।
9 of 10
Firoz murder case
- फोटो : अमर उजाला
07 अगस्त: पत्नी ने पति को मार डाला
खोड़ा में पति फिरोज की हत्या कर प्रीति शर्मा लाश को ट्राली बैग में रखकर ले जाते हुए पकड़ी गई। पति उस पर शक करता था, इसलिए उसने हत्या की। फिरोज प्रीति का तीसरा पति था।
मोबाइल बढ़ा रहा दरार
साइकोलॉजिस्ट डॉ. संजीव त्यागी का कहना है कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग बढ़ गया है। पति पत्नी एक दूसरे को समय देने के बजाय मोबाइल पर ज्यादा समय बिता रहे हैं। इस कारण से शक और तनाव बढ़ रहा है। इससे हत्या जैसे घातक कदम उठा रहे हैं। समाजशास्त्री जेएल रैना का कहना है कि अब युवा वर्ग की सामाजिकता मोबाइल स्क्रीन तक सिमट कर रह गई है। इससे वह जीवन की वास्तविकता को समझ नहीं पा रहे हैं। तनाव होने पर खुद पर काम नहीं रख पाते हैं और घातक कदम उठा लेते हैं।