दिल्ली-एनसीआर में बुधवार शाम अचानक मौसम में बदल गया। गाजियाबाद में भी धूल भरी तेज हवा चलने के साथ तेज बारिश हुई। कई जगह ओले गिरे हैं। कई जगह पेड़ गिर गए, सड़कों पर पानी भर गया और साहिबाबाद रैपिड रेल स्टेशन पर भी तेज बारिश हुई।
विज्ञापन
1 of 11
गाजियाबाद में बारिश के बाद गिरा पेड़
- फोटो : अमर उजाला
डासना मसूरी क्षेत्र में बुधवार देर शाम अचानक तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने तबाही मचा दी। कई स्थानों पर बड़े-बड़े पेड़ सड़कों पर गिर गए। जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। डासना स्टैंड से लेकर अल हीरा पब्लिक स्कूल और कब्रिस्तान तक के मार्ग पर कई पेड़ गिरने के कारण भारी जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन
2 of 11
गाजियाबाद में चली धूल भरी आंधी
- फोटो : अमर उजाला
तेज हवाओं के साथ गर्जन के साथ बारिश व ओले गिरने लगे और आसमान में बिजली बार-बार चमकती रही। गरजती बिजली और तेज हवाओं से लोग डरकर अपने घरों में दुबक गए।कई इलाकों में घंटों तक लगातार बारिश होती रही जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
3 of 11
बरगद का पेड़ गिरा
- फोटो : अमर उजाला
लोगों का कहना है कि ऐसी आंधी और ओलावृष्टि लंबे समय बाद देखने को मिली है। संजयनगर सेक्टर 23 में जामा मस्जिद के पास पेड़ गिर गया। 46 फुट ऊंचा बरगद का पेड़ है। कई वाहन दबे हैं। कोई हताहत नहीं है।
4 of 11
साहिबाबाद रैपिड रेल स्टेशन पर तेज बारिश
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई।कई कॉलोनियों और बाजारों में अंधेरा छा गया।सड़क पर जलभराव की स्थिति बन गई और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 11
नोएडा में बारिश के साथ गिरे ओले
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली समेत नोएडा में बुधवार को दिनभर सूरज ने आसमान से आग बरसाई और लोग गर्मी से बेहाल रहे, लेकिन रात को अचानक से मौसम ने करवट बदली और तेज आंधी व बारिश के साथ ओले गिरने से लोगों को राहत मिली। ऐसे में लोगों ने जमकर बारिश का आनंद लिया। गाजियाबाद के साथ नोएडा में भी ओले गिरे।
विज्ञापन
6 of 11
दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश लाई आफत
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम, उत्तर पूर्व, दक्षिण पश्चिम और दक्षिण पूर्वी जिले में रात 8 से लेकर 10 बजे तक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ तूफान व बिजली कड़की और ओलावृष्टि हुई। बारिश ने लोगों को सुकून तो दिया, लेकिन कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 42 फीसदी रहा।
विज्ञापन
7 of 11
ठप हुआ नमो भारत ट्रेन का संचालन
- फोटो : अमर उजाला
आंधी बारिश से ठप हुआ नमो भारत ट्रेन का संचालन
साहिबाबाद में बुधवार रात करीब 8:15 बजे शुरू हुई आंधी बारिश के बाद नमो भारत ट्रेन का संचालन रुक गया। स्टेशन पर मेरठ जाने वाले यात्री करीब एक घंटा इंतजार के बाद यहां से वापस लौटे। गाजियाबाद निवासी अलका ने बताया कि उन्हें मेरठ जाना था वह करीब एक घंटा से यहां इंतजार कर रही थी लेकिन रात 9:30 बजे तक भी ट्रेन का संचालन शुरू नहीं हुआ। इसकी वजह से अब वह वापस घर लाने का फैसला किया। मोदीनगर निवासी संजय ने बताया कि वह भी काफी देर तक इंतजार कर रहे थे लेकिन ट्रेन का संचालन न होने से वह भी लौट रहे हैं। बताया जा रहा है कि मुरादनगर रैपिड के ट्रैक पर पर टूटकर गिरने से संचालन रोका गया है।
8 of 11
बारिश से हुआ नुकसान
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद में कई जगह से हादसों की खबर
गाजियाबाद में आफत वाली बारिश की वजह से यूनिपोल गिरने से 5 गाड़ी दब गई हैं। इंदिरापुरम में पेड़ की चपेट में आने से एक की मौत हो गयी है। तीन लोगों पर बिजली गिरने की सूचना है। पोल गिरने से 4 घायल हैं। पुलिस की ओर से कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। पुष्टि का इंतजार है। वहीं खोड़ा में संचालित एक स्कूल के दूसरी मंजिल की दीवार गिर गई है। जिसमें एक महिला की मौत हो गई है। एक महिला गंभीर रुप से घायल बताई जा रही है।
9 of 11
बिजली के पोल और पेड़ गिरे
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के कई इलाकों में बिजली गुल
बिजली विभाग के SDO शालीमार गार्डन साहिबाबाद के माध्यम से सूचना मिली है कि आंधी तूफान और बारिश के चलते क्षेत्र में कई स्थानों पर पेड़ और बिजली पोल गिरने के कारण मैन लाइन बंद है। जिसके लिए बिजली विभाग अधिकारी और तमाम कर्मचारी टीम कार्य कर रही है। एसडीओ साहब के मुताबिक, कोई वैकल्पिक व्यवस्था बिजली सप्लाई देने के लिए की जा रही है। बिजली सप्लाई 2 से 3 घंटे लग सकते है।
10 of 11
सिद्धार्थ विहार की गौर सिद्धार्थम सोसायटी का बोर्ड गिरा
- फोटो : अमर उजाला
जीएसटी कार्यालय के सामने गिरा पेड़, बाइक सवार की मौत
मधुबन बापूधाम क्षेत्र स्थित जीएसटी कार्यालय के सामने तेज हवाओं के चलने से सड़क किनारे खड़ा पेड़ गिर गया। जिसकी चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई।
एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान मुजम्मिल पुत्र उस्मान निवासी रसूलपुर डासना के रूप में हुई है। शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे गिरा पेड़
साहिबाबाद रेलवे स्टेशन में अधिकारी रामकुमार चौधरी ने बताया की दिल्ली से गाजियाबाद की ओर जाने वाली लोकल ट्रेन के पूरा गुजर जाने के समय प्लेटफार्म पर लगा एक पुराना सूखा हुआ पेड़ उसके गुजरते समय ट्रेन के पास गिर गया यह घटना लगभग 8 बजे की है जब आंधी की वजह से पेड़ गिरा उन्होंने कहा की घटना में ट्रेन और यात्रियों को किसी तरह की कोई हानि नहीं हुई है। वहीं पेड़ गिरने की सूचना पर तुरंत बचाव दल की मदद से पेड़ को हटवाया गया।