मुआविया को गड्ढे से निकाले जाने के दौरान प्रशासन के आला अधिकारी रहे मौजूद
- फोटो : अमर उजाला
सीएचसी अधीक्षक डॉ.दिनेश खत्री ने बताया कि रात के समय ही बच्चे का एक्सरे कराया गया था, जिसमें सब कुछ ठीक ही मिला। हड्डी रोग विशेषज्ञ ने भी रिपोर्ट का जायजा लिया है। हालांकि उसकी कोहनी में सूजन बनी हुई है, जिसके चलते बच्चे के सिर व हाथ, पैर का सीटी स्कैन भी करा दिया गया है।
दवाओं के बाद से बुखार नहीं आया है, बच्चे की हालत अब सामान्य लग रही है। उन्होंने बताया कि बच्चे की सारी जांच कराने के बाद रिपोर्ट विशेषज्ञ चिकित्सकों को दिखायी जाएगी, इसके बाद ही उसे घर भेजा जाएगा। सीएमओ डॉ.सुनील त्यागी ने भी बच्चे की सेहत का जायजा लिया।