नौ अक्तूबर 2018 की सुबह बसपा के कद्दावर नेता व पूर्व सदर विधायक हाजी अलीम का शव ऊपरकोट स्थित उनके आवास पर बेडरूम में पड़ा मिला था। उनके सिर पर गोली का घाव था। अलीम की मौत के बाद से ही परिवार में फूट पड़नी शुरू हुई और अनस ने अपने चाचा यूनुस पर पिता की हत्या का आरोप लगाया, जबकि यूनुस ने अनस पर आरोप लगाए। पिता की हत्या के आरोप में अनस के जेल जाने के बाद से ही परिवार में अदावत की सुगबुगाहट शुरू हो गई। हाजी अलीम की मौत के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांचोपरांत मामले को आत्महत्या बताते हुए फाइल बंद कर दी थी। इसके बाद अलीम के पुत्र अनस ने आला अफसरों व शासन को पत्राचार कर मामले की सीबीसीआईडी जांच की मांग की। शासन के निर्देश पर सीबीसीआईडी मेरठ ने जांच पड़ताल शुरू की और 13 मार्च 2020 को अनस को ही अपने पिता अलीम की मौत का आरोपी मानते हुए गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
हाजी यूनुस और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही उसे जेल भेज दिया गया, जबकि अनस व उसके परिजन लगातार यूनुस पर हत्या का आरोप लगा रहे थे। उन्होंने सीबीसीआईडी जांच पर भी सवाल उठाए थे। रविवार को हुए हमले के बाद युनूस ने जेल में बंद अपने भतीजे अनस पर ही आरोप लगाया है।
विज्ञापन
3 of 8
कार में लगे गोली के निशान
- फोटो : अमर उजाला
युनूस का आरोप, अनस ने जेल से ही रची साजिश
वारदात के बाद जिला अस्पताल पहुंचे हाजी यूनुस ने बताया कि उन्हें पहले से ही अपने ऊपर हमले की आशंका थी। गत छह माह से लगातार वह एसएसपी व अन्य अफसरों से सुरक्षा की गुहार लगा रहे थे।
4 of 8
घायल समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने अफसरों को कई लोगों के नाम भी बताए। लेकिन न तो उन्हें सुरक्षा दी गई और न ही उन आरोपियों पर कोई कार्रवाई की गई। यूनुस ने आरोप लगाया कि अनस ने जेल में बंद होने के बावजूद इस वारदात की पटकथा को लिखा है।
विज्ञापन
5 of 8
फायरिंग में घायल
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस के काफिले पर रविवार दोपहर तीन बजे ताबड़तोड़ 60 राउंड फायरिंग की गई। इसमें उनके एक समर्थक खालिद की मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं। यूनुस गांव भाईपुरा से शादी समारोह से बुलंदशहर लौट रहे थे तभी रजवाहे की पुलिया के पास स्वचालित हथियारों से हमला कर दिया गया।
विज्ञापन
6 of 8
घटना के बाद लोगों की लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
हमला कराने का आरोप पूर्व विधायक व बड़े भाई मरहूम हाजी अलीम के बेटे अनस पर लगाया है जो पिता की हत्या में जेल में बंद है। हाजी यूनुस शनिवार को ही बसपा छोड़कर रालोद में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
7 of 8
घायल समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
काफिले में सबसे आगे हाजी युनूस की ऑडी कार थी, जिसमें वह पिछली सीट पर अन्य लोगों के साथ बैठे थे। उनके पीछे फॉर्च्यूनर और दो अन्य गाड़ियां भी थीं। फायरिंग के दौरान ऑडी और फॉर्च्यूनर में सवार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। कार से आए छह हमलावर फायरिंग के बाद बदायूं-शिकारपुर हाईवे की ओर फरार हो गए।
अस्पताल के बाहर समर्थकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
घायल खालिद, राशिद, शादाब, अफजल और शमी आलम को जिला अस्पताल पहुंचा गया। वहां से मेरठ और नोएडा ले जाया गया। खालिद ने अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।