फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: जुड़वां भाइयों के शरीर पर नौ जगह मिले चोट के निशान, चकनाचूर हो गई हड्डियां

Tue, 19 Oct 2021 11:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 6
Ghaziabad twin death case - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में चांद देखते वक्त शनिवार रात करीब एक बजे 25वीं मंजिल से गिरकर जुड़वां भाइयों की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। घटना विजयनगर के सिद्घार्थ विहार की प्रतीक ग्रैंड कारनेसिया सोसायटी की है। दोनों भाई डीपीएस सिद्घार्थ विहार में कक्षा नौ में पढ़ते थे। परिजनों के अनुसार, दोनों भाई आए दिन बालकनी में चांद देखने के लिए खड़े हो जाते थे और काफी समय तक देखते रहते थे। परिजनों के अनुसार कई बार परिवार के लोगों को उन्हें डांटना पड़ता था। तब वह रूम में अंदर आते थे। वहीं, जांच में सामने आया है कि 25 वीं मंजिल से गिरकर दम तोड़ने से ठीक पहले जुड़वां भाई सत्यनारायण और सूर्यनारायण एनिमेशन मूवी का ट्रेलर देख रहे थे। यह मूवी अगले ही दिन रविवार को रिलीज होने वाली थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आई है। आइए जानते हैं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 6
जुड़वा भाई (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
चकनाचूर हो गई हड्डियां
सीओ प्रथम महीपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों भाइयों के शरीर में नौ जगह चोट के निशान मिले। हड्डियां चकनाचूर हो गईं। सिर में भी बेहद गंभीर चोट थी। यही मौत की वजह बनी।
विज्ञापन

3 of 6
Twin brothers Death case - फोटो : अमर उजाला
कॉपी-किताब तक खंगाले नहीं मिला सुसाइड नोट
एसपी सिटी ने बताया कि आत्महत्या के बिंदु पर जांच करते हुए पुलिस ने एक घंटे तक उनके घर का कोना-कोना खंगाला। यहां तक की कॉपी-किताब का एक-एक पन्ना देखा, लेकिन कहीं सुसाइड नोट नहीं मिला।
 

4 of 6
इसी सोसायटी में हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी ने कहा हत्या की आशंका नहीं
एसपी सिटी ने कहा कि सोसायटी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। कैमरों की फुटेज से साफ हो गया कि बाहर से कोई नहीं आया। घर के अंदर भी पड़ताल की गई। हत्या की आशंका जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीक ग्रैंड कारनेसिया सोसायटी - फोटो : अमर उजाला
छह महीने पहले ही लिया था फ्लैट
मूलरूप से चेन्नई निवासी टीएस पलानी ने छह महीने पहले ही फ्लैट खरीदा था और पांच महीने से वह इस फ्लैट में रह रहे थे। आस-पड़ोस के फ्लैट में रहने वाले लोगों ने बताया कि अभी वह ज्यादा लोगों से घुले-मिले नहीं थे। कम ही फ्लैट से बाहर आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घटनास्थल पर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
छह महीने पहले डीपीएस में लिया था एडमिशन
दिल्ली पब्लिक स्कूल सिद्घार्थ विहार की प्रधानाचार्य कृष्णा सिंह ने बताया कि दोनों भाई सत्य नारायण एवं सूर्य नारायण कक्षा नौवीं के छात्र थे। उनकी बहन कक्षा दसवीं में पढ़ती है। तीनों का छह महीने पहले एडमिशन हुआ है। दोनों भाई अभी ऑनलाइन कक्षाओं से पढ़ाई कर रहे थे। वह दो दिन पहले ही स्कूल में आए थे और उन्होंने अब रेगुलर स्कूल आने की बात कही थी। बच्चों के क्लास टीचर ने बताया कि दोनों पढ़ाई में काफी होशियार थे। हर विषय में अच्छी जानकारी रखते थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें