फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'सॉरी पापा! के-पॉप को हम तुमसे ज्यादा चाहते हैं, कोरियन से प्यार'; गाजियाबाद की 3 बहनों के सुसाइड का सच

Thu, 05 Feb 2026 01:26 PM IST
शाहरुख खान राजू मलिक, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में ऑनलाइन गेम की लत के चलते नौवीं मंजिल से कूदकर तीन नाबालिग बहनों ने जान दे दी। पॉकेट डायरी में आठ पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा वी आर लव कोरियन। नोट में यह भी लिखा है कि तुम्हारी मार से बेहतर हमें मौत लगती है। इसीलिए हमने खुदकुशी कर ली.. सॉरी पापा।
विज्ञापन
1 of 18
Ghaziabad Triple Suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कोरियन संस्कृति से गहरे लगाव व पारिवारिक विरोध के बीच गाजियाबाद में नौवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान देने वाली बहनों के कमरे से पुलिस को एक पॉकेट डायरी मिली है। इसमें आठ पेज का सुसाइड नोट लिखा है। पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, सुसाइड नोट में दर्ज शब्दों को ट्रू लाइफ स्टोरी बताते हुए लिखा गया है कि ‘वी आर लव कोरियन लव लव लव। इस डायरी में जो कुछ लिखा है, वो सब पढ़ लो, क्योंकि ये सब सच है रीड नाऊ..। लो छुड़वाओगे हमसे कोरियन। कोरियन हमारी जान थी तो तुमने हिम्मत भी कैसे की हमसे हमारी जान छोड़ने को कहने की। साथ ही लिखा है कि आई एम रियली सॉरी पापा।’
 
विज्ञापन

2 of 18
भारत सिटी सोसायटी के फ्लैट में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद पुलिस को मिला नोट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'हम कोरियन दोस्तों से अपनी बहन देवू को लीनो के नाम से ऑनलाइन मिलवाते थे'
डायरी में यह भी लिखा है कि ‘हम कोरियन दोस्तों से अपनी बहन देवू को लीनो के नाम से ऑनलाइन मिलवाते थे। तुमने उसे बॉलीवुड जैसा बना दिया, जिसे हम हेट करते हैं। माता-पिता को संबोधित करते हुए लिखा कि जब हम देवू को लीनो पुकारते थे तो मम्मी टीना आकर डांटती थी कि उसे अपनी तरह कोरियन मत बनाओ। इसे कुछ पढ़ना-लिखना सिखा दो। ये हमें बुरा लगता था। हम तीनों ने फैसला लिया और देवू को अपना दुश्मन बना लिया, क्योंकि तुम लोगों ने उसे हमारी तरह नहीं बनने दिया।’ 
विज्ञापन

3 of 18
Ghaziabad Triple Suicide - फोटो : अमर उजाला
पसंद के नाम पर डायरी में इनका जिक्र
डायरी में पसंद के नाम पर कुछ शो, कार्टून आदि का जिक्र किया गया है। जो इस प्रकार हैं- कोरियन एक्टर और के-पॉप ऑल ग्रुप एंड कोरियन मूवीज प्लस कोरियन बीएल ड्रामा, चाइना एक्टर और चाइना सॉन्ग्स और चाइना मूवीज प्लस चाइना बीएल, थाइलैंड एक्टर एंड थाई सॉन्ग्स और मूवीज। 
 

4 of 18
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : पीटीआई
प्लस थाई बीएल ड्रामा, जापान एक्टर एंड जापान सॉन्ग्स और जापान मूवीज प्लस जापान बीएल ड्रामा, अमेरिका एंड लंदन एक्टर प्लस मूवीज वेडनेसडे एडम्स, इंग्लिश ऑल सॉन्ग्स हॉलीवुड ऑल सॉन्ग्स, पोपी प्ले टाइम गेम ऑल आफ कैरेक्टर्स, द बेबी इन येलो गेम, इविल नन, आइसक्रीम मेन गेम, आइस गेम, टेक्नो गेमर्स गेम प्ले (उज्ज्वल गेमर्स), डोरेमॉन कार्टून, शिनचेन कार्टून, पीजे मास्क कार्टून, मशा एंड द बीयर कार्टून, शिमोर एंड शाइन कार्टून, पेपा पिग कार्टून, प्रिसिंस एलसा एंड अहाबेला एंड सिनड्रेला अरायल एंड अरोरा जासमीन एंड रूपानजल मूलानंद ऑल ऑफ प्रिंस एंड प्रिंसेस।
 
विज्ञापन

5 of 18
इसी सोसायटी में तीन किशोरियों ने की खुदकुशी - फोटो : पीटीआई
शादी इंडिया के आदमी से ऐसा कभी नहीं हो सकता
सुसाइड नोट में शादी को लेकर भी बात लिखी गई है। डायरी में लिखा है कि 'वह पसंद और प्यार करते थे कोरियन से और शादी इंडिया के आदमी से। ऐसा कभी नहीं हो सकता।' नोट में यह भी लिखा है कि तुम्हारी मार से बेहतर हमें मौत लगती है। इसीलिए हमने खुदकुशी कर ली.. सॉरी पापा।
 
विज्ञापन

6 of 18
भारत सिटी सोसायटी के फ्लैट में कमरे की दीवार पर किशोरी ने लिखी लाइन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रख लिए थे कोरियन नाम
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि डायरी में तीनों ने अपने कोरियन नाम भी लिखे हैं। निशिका ने खुद को मारिया, प्राची ने एलिजा और पाखी ने सिंडी बताया। परिवार के अनुसार, वे एक-दूसरे को इन्हीं नामों से पुकारती थीं और कोरियन के-पॉप, फिल्म और कलाकारों की दीवानगी को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया गया है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

7 of 18
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद जांच करती पुलिस टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अधिक खून बहने से मौत
तीनों किशोरियों की मौत अधिक खून बहने पर हैमरेज से हुई थी। यह जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार बड़ी बहन निशिका ने दोपहर बाद कुछ कुछ खाया नहीं था। प्राची और पाखी ने रात में खाना खाया था। 

 

8 of 18
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद जांच के लिए आई पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खुद को किया घर में बंद
देर रात हुए हादसे के बाद जब सुजाता और हिना नीचे पहुंचीं तो किशोरियों के लहूलुहान शव को देखकर बेसुध हो गईं। कुछ देर में दोनों को जब होश आया तो बेटियों को सीने से चिपकाकर रोती-बिलखती रहीं। हादसे के बाद पिता चेतन भी सुध-बुध खो बैठे। 

 

9 of 18
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार तड़के से लोगों का पीड़ित परिवार के घर आना-जाना शुरू हो गया। पुलिस अधिकारियों का दिनभर तांता लगा रहा। बेटियों की मौत का दर्द आंखों में लिए माता-पिता जवाब देते-देते इस कदर थक गए कि देर शाम जब एक महिला आईपीएस अधिकारी मिलने पहुंची तो उनके लिए दरवाजा नहीं खोला। काफी प्रयासों के बाद वह पीड़ित परिवार से मिल पाईं। 

10 of 18
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कब क्या हुआ
रात करीब 1:30 बजे : तीनों लड़कियां मां के कमरे से बाहर निकलीं।
रात करीब 1:33 बजे : तीनों लड़कियों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया।
रात करीब 1:35 बजे : माता और पिता ने कमरा खुलवाने का प्रयास किया।
रात करीब 2:00 बजे : पहली लड़की के गिरने का पता चला।
रात करीब 2:06 बजे : पुलिस को सूचना मिली।
रात करीब 2:18 बजे : पुलिस की फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची।
रात करीब 2:30 बजे : एंबुलेंस बुलाई गई।
तड़के करीब 3:00 बजे : लोगों का घर पर पहुंचना शुरू हुआ।
सुबह करीब 7:00 बजे : पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।
सुबह करीब 10:00 बजे : पीड़ित परिवार ने घर का दरवाजा बंद कर लिया।

11 of 18
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद जांच के लिए आई पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद में ऑनलाइन गेमिंग की लत में तीन मासूम बहनों ने दी जान
सॉरी पापा, आई एम रियली सॉरी। यह शब्द गाजियाबाद की उन तीन मासूम बेटियों के सुसाइड नोट के हैं, जिन्होंने ऑनलाइन गेम की लत के चलते नौवीं मंजिल की अपनी बालकनी से कूदकर जान दे दी। तीन नाबालिग बहनों निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) की मौत की इस दर्दनाक घटना ने देश को झकझोर दिया है। 

 

12 of 18
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के मुताबिक, मोबाइल फोन की लत और कोरियाई लवर गेम से प्रभावित तीनों बहनें फोन छीन लिए जाने से आहत थीं। दिल दहला देने वाली यह घटना साहिबाबाद के टीलामोड़ की भारत सिटी सोसायटी में मंगलवार देर रात करीब दो बजे हुई। पुलिस को किशोरियों के कमरे से पॉकेट डायरी मिली है, जिसमें आठ पेज का सुसाइड नोट लिखा गया है। 

13 of 18
एंबुलेंस में शव को लेकर जाते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोज घंटों खेला करती थीं कोरियाई गेम 
पिता चेतन कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि तीनों बहनों को मोबाइल फोन की गंभीर लत थी और रोज घंटों कोरियाई गेम खेला करती थीं। तीनों ने अपने कोरियाई नाम मारिया, अलीजा और सिंडी भी रख लिए थे। 

 

14 of 18
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : पीटीआई
कोरियाई लव गेम के फेर में फंस गई थीं किशोरियां
चेतन ने बताया, तीन दिन पहले उन्होंने बेटियां से फोन छीन लिए थे। इस बात से तीनों बेहद परेशान थीं और छिपकर माता-पिता का फोन इस्तेमाल करती थीं। पुलिस के मुताबिक, किशोरियां टास्क आधारित कोरियाई लव गेम के फेर में फंस गई थीं। वह पिछले दो साल से स्कूल भी नहीं जा रही थीं। 
 

15 of 18
Ghaziabad Triple Suicide - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन साल से किराये के फ्लैट पर रहता है परिवार
चेतन कुमार ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग करते हैं। वह पिछले तीन साल से भारत सोसायटी में किराये के फ्लैट में दो पत्नियों सुजाता व हिना और पांच बच्चों के साथ रह रहे हैं। आत्महत्या करने वाली किशोरियों में से निशिका, चेतन की पहली पत्नी सुजाता और प्राची व पाखी दूसरी पत्नी हिना की बेटियां थीं। 

 

16 of 18
Ghaziabad Triple Suicide - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहली पत्नी की बहन से की दूसरी शादी
चेतन की पहली पत्नी सुजाता से कई वर्ष तक कोई संतान नहीं हुई, तो उन्होंने सुजाता की बहन यानी अपनी साली हिना से शादी कर ली। इसके कुछ ही महीने बाद सुजाता से निशिका का जन्म हुआ। 
 

17 of 18
Ghaziabad Triple Suicide - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटा मानसिक रूप से कमजोर
दूसरी पत्नी हिना से प्राची, पाखी व एक और बेटी का जन्म हुआ। बाद में पहली पत्नी से बेटा लविश (7) पैदा हुआ, जो मानसिक रूप से कमजोर है और बोल भी नहीं सकता।
विज्ञापन

18 of 18
निमिष पाटिल, डीसीपी - फोटो : एएनआई
पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। शुरुआती जांच में परिवार वालों ने किशोरियों के कोरियाई संस्कृति से प्रभावित होने की बात कही है। सुसाइड नोट की लिखावट व मोबाइल फोन जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजे गए हैं। निमिष पाटील, डीसीपी ट्रांस हिंडन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें