फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तीनों किशोरियां स्कूल में नहीं हुईं फेल, खुद छोड़ी थी पढ़ाई; तीन बहनों की खुदकुशी मामले में नया खुलासा

Thu, 12 Feb 2026 03:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

गाजियाबाद में तीन बहनों की खुदकुशी मामले में नया खुलासा हुआ है। तीनों किशोरियां स्कूल में फेल नहीं हुईं थीं। खुद पढ़ाई छोड़ी थी। चेतन ने शुरुआत से ही पुलिस व पत्रकारों को बताया कि उनकी बेटियां कई बार फेल हो गई थीं, इसलिए उन्होंने स्कूल जाना बंद कर दिया था।
विज्ञापन
1 of 11
Ghaziabad Triple Suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गाजियाबाद की भारत सिटी सोसायटी में तीन बहनों की आत्महत्या के मामले में बच्चियों के पढ़ाई छोड़ने को लेकर दिए गए चेतन कुमार के बयान एक बार फिर गलत साबित हुए हैं। बुधवार को पुलिस उस स्कूल पहुंची, जहां पूर्व में बच्चियां पढ़ती थीं। 

वहां टीम ने पूछताछ की तो पता चला कि बच्चियां फेल नहीं हुई थीं। बल्कि पढ़ाई में मन न लगने की वजह से स्कूल छोड़ने की बात सामने आई है। हालांकि इससे ज्यादा जानकारी पुलिस स्कूल से जुटा नहीं पाई। 
विज्ञापन

2 of 11
Ghaziabad Sisters Suicide - फोटो : अमर उजाला
बच्चियों की शैक्षिक स्थित को लेकर उठ रहे सवालों पर बुधवार को पुलिस जांच ने विराम लगा दिया। पुलिस के अनुसार चेतन ने एक अगस्त 2018 में प्राची का प्रवेश कक्षा एक में कराया था। 
 
विज्ञापन

3 of 11
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद जांच के लिए आई पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पता चला कि तीनों बहनें वर्ष 2020 तक ही स्कूल गईं। इनमें निशिका और पाखी का शैक्षणिक काल स्कूल में एक वर्ष और प्राची का दो वर्ष रहा। इसके बाद से वह कभी भी स्कूल नहीं गईं और घर में रहीं। स्कूल प्रबंधक ने पुलिस को बताया कि स्कूल कक्षा आठ तक की संचालित है। बच्चियों के साथ के अन्य छात्र-छात्राएं स्कूल से उत्तीर्ण होकर जा चुके हैं। 
 

4 of 11
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहां तक कि शिक्षक और प्रधानाचार्य भी बदल चुके हैं। इस वजह से बच्चियों के व्यवहार और पढ़ाई-लिखाई को लेकर अधिक जानकारी पुलिस को नहीं मिली। वहीं, पढ़ाई को लेकर चेतन कुमार का बयान एक बार फिर झूठा साबित हुआ है। 

 
विज्ञापन

5 of 11
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद जांच करती पुलिस टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चेतन ने शुरुआत से ही पुलिस व पत्रकारों को बताया कि उनकी बेटियां कई बार फेल हो गई थीं, इसलिए उन्होंने स्कूल जाना बंद कर दिया था। हालांकि, शालीमार गार्डन एक्सटेंशन एक स्थित निजी स्कूल में दाखिला लेने से पहले निशिका कहां पढ़ती थी, इसके बारे में को जानकारी सामने नहीं आई है। 
विज्ञापन

6 of 11
भारत सिटी सोसायटी के फ्लैट में कमरे की दीवार पर किशोरी ने लिखी लाइन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बच्चियों के फेल होने की बात जांच में पुष्ट नहीं हुई है। स्कूल स्टाफ भी बदल चुका है। जांच आगे जारी है, जल्द ही अन्य तथ्यों व बयानों की पुष्टि कर विस्तृत रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा। -निमिष पाटील, डीसीपी ट्रांस हिंडन

 
विज्ञापन

7 of 11
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद जांच के लिए आई पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने बताया कि चेतन और उनकी तीनों पत्नियों के बैंक खातों की जानकारी बैंक से मांगी गई थी। ज्यादा समय का रिकॉर्ड होने की वजह से बैंक को दस्तावेज खंगालने में समय लगा। वहीं इस बात की जांच भी की जाएगी कि कहीं चेतन ने तीनों पत्नियों के बैंक खातों का इस्तेमाल भी तो नहीं निजी फायदे या कारोबार के लिए नहीं किया।
 

8 of 11
एंबुलेंस में शव को लेकर जाते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद में ऑनलाइन गेमिंग की लत में तीन मासूम बहनों ने दी जान
गाजियाबाद के एक सोसायटी में ऑनलाइन गेम की लत के चलते नौवीं मंजिल की बालकनी से कूदकर तीन बहनों ने जान दे दी। तीन नाबालिग बहनों निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) की मौत की इस दर्दनाक घटना ने देश को झकझोर दिया है। पुलिस के मुताबिक, मोबाइल फोन की लत और कोरियाई लवर गेम से प्रभावित तीनों बहनें फोन छीन लिए जाने से आहत थीं। 

 

9 of 11
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : पीटीआई
दिल दहला देने वाली यह घटना साहिबाबाद के टीलामोड़ की भारत सिटी सोसायटी में (तीन फरवरी) मंगलवार देर रात करीब दो बजे हुई। पुलिस को किशोरियों के कमरे से पॉकेट डायरी मिली है, जिसमें आठ पेज का सुसाइड नोट लिखा गया है। इसमें लिखा है कि सॉरी पापा, आई एम रियली सॉरी। 

 

10 of 11
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : पीटीआई
रोज घंटों खेला करती थीं कोरियाई गेम 
पिता चेतन कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि तीनों बहनों को मोबाइल फोन की गंभीर लत थी और रोज घंटों कोरियाई गेम खेला करती थीं। तीनों ने अपने कोरियाई नाम मारिया, अलीजा और सिंडी भी रख लिए थे। 

 
विज्ञापन

11 of 11
इसी सोसायटी में तीन किशोरियों ने की खुदकुशी - फोटो : पीटीआई
कोरियाई लव गेम के फेर में फंस गई थीं किशोरियां
चेतन ने बताया, तीन दिन पहले उन्होंने बेटियां से फोन छीन लिए थे। इस बात से तीनों बेहद परेशान थीं और छिपकर माता-पिता का फोन इस्तेमाल करती थीं। पुलिस के मुताबिक, किशोरियां टास्क आधारित कोरियाई लव गेम के फेर में फंस गई थीं। चेतन कुमार ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग करते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें