नंदग्राम थाना गाजियाबाद
- फोटो : ट्विटर
मंगलवार को नर्स के भाई ने नंदग्राम थाने में शाहरुख, जावेद, औरंगजेब, दीनू और धौला के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नर्स ने भाई को बताया था कि पांचों ने उसे 16 की रात आश्रम रोड से स्कॉर्पियो गाड़ी में डालकर अगवा किया और दो दिन जंगल में रखकर दुष्कर्म किया। उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। जान से मारने के लिए उसे बोरी में बंद करके आश्रम रोड पर ही सड़क किनारे फेंक दिया।