फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया जैसी दरिंदगी: सबसे पहले पहुंचे युवक पर टिकी शक की सुई, उसी के सीने में दफन है सच, जानिए कब क्या हुआ?

Thu, 20 Oct 2022 04:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 7
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद शहर के नंदग्राम इलाके में दिल्ली की 38 वर्षीय नर्स के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी होने का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है। वह नंदग्राम में भाई के घर से उसके जन्मदिन समारोह में शामिल होकर दिल्ली अपने घर लौट रही थी। भाई का आरोप है कि चार युवक बहन को 16 अक्तूबर की रात दस बजे स्कार्पियो गाड़ी में डाल जंगल में ले गए। वहां एक और ने मिलकर दुष्कर्म किया और उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल दी। उसके हाथ बांधकर 18 की सुबह बोरी में बंद करके आश्रम रोड पर ही उसे सड़क किनारे फेंक दिया गया।

सबसे पहले पहुंचे युवक पर टिकी शक की सुई
नर्स के सड़क किनारे पड़े होने की सूचना पुलिस को राहगीर ने दी लेकिन उससे पहले ही एक युवक वहां मौजूद था। पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वह बार-बार बयान बदल रहा है। इससे पुलिस के शक की सुई उसी पर टिक गई है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
नंदग्राम थाना गाजियाबाद - फोटो : ट्विटर
पुलिस का कहना है कि घटना की सच्चाई का राज उसके सीने में दफन है। यह उसकी जुबां पर आते ही पूरा खुलासा हो जाएगा। यह युवक दिल्ली का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई है। उसकी लोकेशन भी चेक की जा रही है।

 
विज्ञापन

3 of 7
नंदग्राम थाना गाजियाबाद - फोटो : ट्विटर
पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसने पहले बताया कि वह नर्स का परिचित है और उसका नाम आजाद है। घटना का पता चलने पर वह मौके पर पहुंचा था लेकिन थोड़ी ही देर में इससे पलट गया और बोला कि वह तो मौके पर गया ही नहीं था। 

 

4 of 7
नंदग्राम थाना गाजियाबाद - फोटो : ट्विटर
पुलिस को सूचना देने वाले राहगीर ने बताया कि पुलिस के आते ही वह युवक वहां से चला गया था। उसके कपड़े खून से सने थे। जैसे ही पुलिस पहुंची, वह सिटी फॉरेस्ट की तरफ चला गया। उसने उसे आवाज भी दी लेकिन वह नहीं आया।
 
विज्ञापन

5 of 7
फाइल फोटो
नामजद युवकों की घटनास्थल पर लोकेशन नहीं : एसएसपी
एसएसपी मुनिराज जी. का कहना है कि नामजद कराए गए युवकों में से एक को हिरासत में लिया है। अन्य चार नामजद के परिवार के लोगों से भी पूछताछ की गई है। पांचों नामजद आरोपियों में से किसी की भी लोकेशन घटना के बताए गए वक्त पर घटनास्थल पर नहीं मिली है। इसलिए, घटना संदिग्ध लग रही है। जांच जारी है। प्राइवेट पार्ट में रॉड डाले जाने की मेडिकल परीक्षण में पुष्टि नहीं हुई है। पांच से छह सेंटीमीटर का यू-आकार का लोहे का एक तार मिला है। इसका परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

6 of 7
स्वाति मालीवाल, डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष - फोटो : ANI
दिल्ली महिला आयोग का एसएसपी को नोटिस
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने एसएसपी को नोटिस जारी कर घटना पर जवाब मांगा है। स्वाति का कहना है कि महिला के साथ पांच लोगों ने दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया है। उसके गुप्तांग में रॉड डाली गई। जिस वक्त वह सड़क किनारे बोरी में बंद मिली, तब भी रॉड उसके अंदर थी। वह अस्पताल में जिंदगी के लिए लड़ रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
यहीं से नर्स का अपहरण होना बताया गया है - फोटो : अमर उजाला
कब-कब, क्या-क्या
रात साढ़े 9:30 बजे: महिला का भाई आश्रम रोड ऑटो स्टैंड पर छोड़कर आया।
रात 11:30 बजे: भांजे (महिला का बेटा) ने फोन कर कहा मम्मी घर नहीं पहुंची।

18 अक्तूबर 
सुबह 3:30 बजे: राहगीर ने 112 पर पुलिस को सूचना देकर सड़क किनारे महिला के पड़े होने की सूचना दी। 
सुबह 3:40 बजे: आश्रम रोड पर पहुंची पुलिस, महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।
सुबह 7:15 बजे महिला को दिल्ली जीटीबी में भर्ती कराया।
दोपहर 12:32 बजे: नंदग्राम थाने में पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर।

19 अक्तूबर
सुबह 8:48 बजे : दिल्ली महिला आयोग ने गाजियाबाद में दरिंदगी का किया ट्वीट। 
सुबह 10:00 बजे : पुलिस ने नामजद एक आरोपी समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें