फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: घर में पूरा एक करोड़ कैश रखा है...चुपचाप हमारे हवाले कर दो, बदमाश बोला- पिता के इलाज को लूट करने आए

Sat, 08 Oct 2022 01:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 8
पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद शहर की पॉश कॉलोनी नेहरु नगर थर्ड के ई-ब्लॉक में शुक्रवार को पांच बदमाशों ने उद्यमी रमन सरीन के घर में दिनदहाड़े 24 लाख का डाका डाला। पिस्टल से लैस बदमाश चेक देने के बहाने से गेट खुलवाने के बाद उद्यमी की पत्नी गीता को धक्का देकर अंदर घुसे। उसके बाद गीता और उनकी बेटी विधि के हाथ-पांव रस्सी से बांध और मुंह पर टेप लगाकर 2:10 से 2:50 बजे तक लूटपाट की। मां-बेटी को थप्पड़ मारे और पिस्टल से प्रहार कर घायल कर दिया। 17 लाख के गहने और सात लाख की नकदी लूटने के बाद बदमाश बाइकों से फरार हो गए। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में दो बाइकों पर दो-दो और एक पैदल जाता बदमाश कैद हुआ है। वारदात के वक्त घर में गीता और विधि ही थीं। गीता ने बताया कि ठक-ठक की आवाज सुनकर उन्होंने गेट खोला ही था कि दो बदमाश घुस गए। उन्होंने कहा कि वे राम सरीन के नाम का चेक देने आए हैं और अंदर घुसने लगे। उनसे रुकने के लिए कहा तो एक ने नाक में जोर से घूंसा मारा, दूसरे ने मुंह में पिस्टल डाल दी और अंदर ले गए। 
विज्ञापन

2 of 8
Ghaziabad Robbery Case - फोटो : अमर उजाला
शोर सुनकर आई बेटी को देखते ही उसे भी पिस्टल दिखा दी। दोनों को पहली मंजिल पर ले जाकर उनसे अलमारी की चाबी ली। इसके बाद दोनों को पीटा और बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया। थोड़ी देर में एक और बदमाश अंदर आ गया। उनका एक साथी गेट पर खड़ा रहा। लोगों ने बताया कि एक बदमाश घर के आसपास चक्कर काटकर देखता रहा कि कोई आ तो नहीं रहा है। 

 
विज्ञापन

3 of 8
Ghaziabad Robbery Case - फोटो : अमर उजाला
दो अलमारी के ताले तोड़े 
बदमाशों ने एक अलमारी चाबी से खोली। दो के ताले तोड़ दिए। राम सरीन ने बताया कि लगभग 17 लाख के गहने और लगभग सात लाख की नगदी बदमाश ले गए। बदमाशों के जाने के बाद विधि ने खुद को खोलकर बालकनी में आई और पड़ोसियों को वारदात की सूचना दी। उन्होंने पुलिस को बताया।

4 of 8
Ghaziabad Robbery Case - फोटो : अमर उजाला
घर में पूरा एक करोड़ कैश रखा है...
24 लाख का डाका डालने वाले बदमाशों ने गीता सरीन से कहा कि उनके पास घर में पूरे एक करोड़ रुपये होने की खबर है। वे पिता के इलाज के लिए लूट करने आए हैं। पिता का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, इसमें पानी की तरह पैसा बह रहा है। 

 
विज्ञापन

5 of 8
पीड़ित मां-बेटी - फोटो : अमर उजाला
गीता ने बताया कि बदमाशों की हरकतें बहुत अजीबो गरीब थीं। पहले उनकी नाक में घूंसा मारा। खून निकलने लगा तो रुमाल दिया। बेटी को पीटा। उसे उल्टी आने लगी तो फ्रिज से लाकर पानी दिया।

 
विज्ञापन

6 of 8
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गीता सरीन ने बताया कि बदमाशों ने घर में घुसते ही कहा कि हमारे पास पक्की खबर है, घर में एक करोड़ रुपये रखे हैं, पूरा कैश चुपचाप हमारे हवाले कर दो। वह चुप रहीं तो एक बदमाश बोला, हमें ये भी पता है कि पूरा कैश दो-दो हजार के नोटों में है। अगर जान प्यारी है तो देरी मत करो। गीता ने कहा कि घर में पैसा नहीं है।

 
विज्ञापन

7 of 8
Ghaziabad Robbery Case - फोटो : अमर उजाला
इस पर एक बदमाश ने उन पर पिस्टल तानकर कहा कि तुरंत अलमारी की चाबी दो वरना गोली मार देंगे। बदमाश ने उनकी नाक पर घूंसा मारा, जिससे खून निकलने लगा। खून निकलता देख बदमाश बोला, अरे... अरे... अरे और उसने अपनी जेब से निकालकर रुमाल दिया। 

 
विज्ञापन

8 of 8
जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
और कहा कि लो इससे खून पोंछ लो। इसके बाद जब उन्हें और उनकी बेटी विधि को बंधक बना दिया तो एक बदमाश पिस्टल ताने खड़ा रहा। विधि को उल्टी आ गई। यह देख बदमाश भागकर गया और फ्रिज से पानी की बोतल लेकर आया। उसने विधि की मुंह से टेप हटाया और कहा कि पानी पी लो।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें