गाजियाबाद जिले में लगातार सामने आ रही गंभीर घटनाओं ने आईबी, एलआईयू और स्थानीय पुलिस के खुफिया तंत्र की निगेहबानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वसुंधरा चौकी पर हुए धमाके के पांच दिन बाद भी जांच एजेंसियां घटना का खुलासा नहीं कर पाई हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने की वसुंधरा चौकी पर शुक्रवार रात हुए धमाके का खुलासा करने के लिए पुलिस लगातार साक्ष्य जुटाने और संदिग्धों की गतिविधियों की पड़ताल कर रही है। अब तक पुलिस 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है और एक हजार से अधिक वाहन चालकों से पूछताछ भी कर चुकी है। बावजूद अभी तक पुलिस कोई सफलता नहीं मिल पाई है। जिससे धमाके के पीछे की वजह और शामिल लोगों तक पुलिस पहुंच सके।
पुलिस की जांच के दायरे में अब चौकी के आसपास झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोग भी आ गए हैं और उनसे भी पूछताछ की जा रही है। वहीं, धमाके के समय घटनास्थल के आसपास से गुजरने वाले वाहन चालकों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस इन लोगों से घटना के समय किसी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या असामान्य गतिविधि को देखने के संबंध में सवाल कर रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
वसुंधरा पुलिस चौकी पर घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : संवाद
जांच में पुलिस आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का भी मिलान कर रही है। पुलिस का मानना है कि अलग-अलग स्थानों से जुटाई गई फुटेज और पूछताछ से घटना से जुड़ा कोई सुराग मिल सकता है। फिलहाल धमाके की असली वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
विज्ञापन
3 of 10
वसुंधरा पुलिस चौकी पर घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : संवाद
घटना का विदेशी कनेक्शन जुटाने में लगी हैं एजेंसी
धमाके में एनआइए और एटीएस समेत कई एजेंसी अलग-अलग एंगल से जांच कर रही हैं। एजेंसी को आशंका है कि इस हमले में पाकिस्तान कनेक्शन के साथ-साथ यूके कनेक्शन भी शामिल हो सकता है। क्योंकि एक्स का संचालक यूके से किया जा रहा था। हालांकि अब एक एक्स का अकाउंट बंद हो गया है। वहीं, दूसरे अकाउंट को बंद कराने के लिए पुलिस एक्स को अपील करेगी।
4 of 10
वसुंधरा पुलिस चौकी पर घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : संवाद
धमाका हुआ...गहरी नींद में सोता रहा खुफिया तंत्र
गाजियाबाद जिले में लगातार सामने आ रही गंभीर घटनाओं ने आईबी, एलआईयू और स्थानीय पुलिस के खुफिया तंत्र की निगेहबानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वसुंधरा चौकी पर हुए धमाके के पांच दिन बाद भी जांच एजेंसियां घटना का खुलासा नहीं कर पाई हैं।
हैरानी की बात यह है कि घटना से पहले न तो स्थानीय पुलिस को कोई भनक लगी और न ही खुफिया तंत्र कोई इनपुट जुटा सका। घटना के बाद जांच और पूछताछ का दौर जारी है, लेकिन अब तक कोई ठोस तथ्य हाथ नहीं लग सका है।
विज्ञापन
5 of 10
वसुंधरा पुलिस चौकी पर घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : संवाद
यह पहला मामला नहीं है, जब गाजियाबाद में किसी बड़ी घटना से पहले खुफिया एजेंसियों को भनक नहीं लगी। इससे पहले लाजपत नगर में हुए धमाके में चार लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन विस्फोटक सामग्री जमा किए जाने की जानकारी समय रहते सामने नहीं आ सकी।
विज्ञापन
6 of 10
पुलिस चौकी में धमाके के बाद जांच के लिए पहुंचे पुलिस कमिश्नर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, कौशांबी में पाकिस्तान के लिए जासूसी का मामला सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस की सूचना व्यवस्था पर सवाल उठे थे। इस बार भी ऐसा ही हुआ कि खुफिया तंत्र(एलआईयू) हर बार की तरह सोता रहा। इंदिरापुरम पुलिस का खुफिया तंत्र भी फेल हो गया। हमेशा की तरह बड़ी घटना होने के बाद एक्टिव होता है। लोगों का कहना है कि एलआईयू के अधिकारी व कर्मचारी केवल धरना प्रदर्शन की जानकारी एकत्रित करते हुए ही नजर आते हैं। इसके लिए वह धरना प्रदर्शन स्थल पर ही एक्टिव दिखते हैं, लेकिन जिले में इस तरह की बड़ी घटना से पहले ये लोग एक्टिव नहीं दिखते हैं।
विज्ञापन
7 of 10
घटना के बाद जांच के लिए पहुंची टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
केस-1
गाजियाबाद के कौशांबी क्षेत्र में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का मामला सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा था। जांच में आरोपियों पर संवेदनशील स्थानों की रेकी करने और फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजने के आरोप सामने आए थे। इस मामले ने भी स्थानीय स्तर पर संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी और खुफिया सूचनाएं जुटाने की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे। इसमें भी लोकल इंटेलिजेंस पूरी तरह से फेल साबित हुआ था।
8 of 10
पुलिस चौकी में धमाके के बाद जांच के लिए पहुंची टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
केस-2
लाजपत नगर धमाके में गई थी चार लोगों की जान
लाजपत नगर में रामलीला के लिए रावण का पुतला तैयार करने के दौरान हुए धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया था। हादसे में ठेकेदार समेत चार लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद विस्फोटक सामग्री के इस्तेमाल और उसके भंडारण को लेकर कई सवाल उठे थे। इतनी बड़ी घटना से पहले पुलिस और खुफिया तंत्र को इसकी भनक नहीं लगना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।
9 of 10
पुलिस चौकी में धमाके के बाद जांच के लिए पहुंची टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की टीमें हमेशा एक्टिव रहती हैं। वसुंधरा चौकी के मामले में भी लगातार पूछताछ की जा रही है।- ऋजुल, डीसीपी ट्रांस हिंडन
पुलिस चौकी में धमाके के बाद जांच के लिए पहुंची टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
250 से अधिक सीसीटीवी व एक हजार से अधिक वाहन चालकों से इस बारे में पूछताछ की जा चुकी है। पुलिस आसपास रहने वाले लोगों से भी इस बारे में जानकारी जुटा रही है।-राज करन नय्यर, एडिशनल सीपी गाजियाबाद