फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जुलाई में डीपी यादव के बेटे और हर्षिका की सगाई, अब इसलिए साधारण तरीके से हुई शादी; पहले यहां होना था विवाह

Sat, 06 Sep 2025 12:21 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

UP ki taaja khabar: पैरोल पर छूटे पूर्व मंत्री के बेटे विकास यादव ने शिकोहाबाद की युवती से शादी कर ली है। नीतीश कटारा हत्याकांड में डीपी यादव के बेटे विकास को 25 वर्ष की जेल हुई थी। विकास यादव और हर्षिका यादव की साधारण तरीके से शादी हुई है।
विज्ञापन
1 of 8
विकास यादव और हर्षिका यादव ने की शादी - फोटो : अमर उजाला
पूर्व राज्य मंत्री डीपी यादव के बड़े बेटे विकास यादव (50) की शादी शिकोहाबाद में रहने वाली हर्षिका यादव (28) के साथ शुक्रवार को राजनगर स्थित आवास पर आर्य समाज के विधिविधान से सम्पन्न हुई। विकास यादव को वर्ष 2008 में नीतीश कटारा हत्याकांड में उम्रकैद की सजा सुनाई थी, जिसे दिल्ली हाईकोर्ट ने 25 वर्ष की सजा में तब्दील कर दिया। 

जेल से बीमार मां की सेवा के लिए विकास को पैरोल मिली है। विकास यादव और हर्षिका यादव की शादी साधारण तरीके से परिवार के लोगों के बीच सम्पन्न कराई गई है। पूर्व राज्य मंत्री डीपी यादव के भतीजे सत्येंद्र यादव ने बताया कि विकास यादव और हर्षिका की सगाई जुलाई माह में हुई थी। 
विज्ञापन

2 of 8
विकास यादव ने की हर्षिका यादव से शादी - फोटो : अमर उजाला
विकास यादव को 24 अप्रैल को अपनी मां पूर्व विधायक उमलेश देवी की सेवा की लिए पेरोल मिला था। उनकी माता उमलेश देवी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है और यशोदा अस्पताल में उपचार जारी है। जहां उनकी रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन भी हुआ है। मां के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उनकी देखभाल के उद्देश्य से विकास ने शादी करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन

3 of 8
शादी में शामिल सीमित मेहमान - फोटो : अमर उजाला
पहले कासगंज में होनी थी शादी
शुक्रवार को शिकोहाबाद इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य उदयराज सिंह निवासी ग्राम इटोली जिला फिरोजाबाद की बेटी हर्षिका के साथ शादी संपन्न हुई है। पहले यह शादी न्योली शुगर मिल जिला कासगंज पर होनी तय की गई थी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार, पेरोल की अवधि में विकास गृह जनपद छोड़कर नहीं जा सकते। 

 

4 of 8
विकास यादव ने की हर्षिका यादव से शादी - फोटो : अमर उजाला
एमसीए की पढ़ाई कर रही हैं हर्षिका
ऐसे में पूर्व राज्य मंत्री डीपी यादव के राजनगर स्थित निवास पर शादी सम्पन्न कराई गई। हर्षिका यादव शिकोहाबाद स्थित ओम डिग्री कॉलेज से स्नातक कर एमसीए की पढ़ाई कर रही हैं। हर्षिका के पिताजी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के परिवार से संबंध रखते हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 8
विकास यादव ने की हर्षिका से शादी - फोटो : अमर उजाला
मुलायम सिंह यादव के भतीजे हैं हर्षिका के पिता
वह मुलायम सिंह यादव के भतीजे हैं। मुलायम सिंह यादव का परिवार शिकोहाबाद के इसी गांव का रहने वाला था, बाद में वह हर्षिका के पिताजी परिवार को अपनी जमीन सौंपकर सैफई चले गए थे। 
विज्ञापन

6 of 8
विकास यादव ने की हर्षिका यादव से शादी - फोटो : अमर उजाला
बहन के दोस्त की हत्या में 25 वर्ष की सजा काट रहा दूल्हा विकास
दूल्हा बने विकास यादव को 23 वर्ष पहले 25 साल की सजा सुनाई थी। हाईकोर्ट में मां का स्वास्थ्य ठीक न होने और उनकी सेवा करने का हवाला देकर विकास को 24 अप्रैल 2025 को जमानत मिली थी। अदालत द्वारा लगाए गए 54 लाख रुपये के जुर्माने का इंतजाम करने और पांच सितंबर को शादी के लिए कोर्ट ने जमानत अवधि 29 जुलाई को बढ़ा दी थी। विकास यादव को कारोबारी नीतीश कटारा का अपहरण कर हत्या करने और शव जलाने के प्रयास का दोषी मानकर सजा सुनाई गई थी।

 
विज्ञापन

7 of 8
विकास यादव - फोटो : फाइल फोटो
पूर्व राज्य मंत्री डीपी यादव 17 फरवरी 2002 को गाजियाबाद में हुई शादी में शिरकत करने पहुंचे थे। देर रात विकास यादव और उसका चचेरा भाई विशाल यादव भी इस समारोह में पहुंचे थे। यहां उन्होंने नीतीश कटारा को जबरन टाटा सफारी में बैठाया और शादी स्थल से लेकर चले गए थे। अगली सुबह खुजरा गांव में नीतीश की अधजली लाश मिली थी। उसे पहले पीटा गया था और फिर जलाने की कोशिश की गई थी।
विज्ञापन

8 of 8
सांकेतिक तस्वीर
2008 में विकास और विशाल यादव को 30 साल की सुनाई थी सजा
29 फरवरी 2002 को विकास यादव और उसके चचेरे भाई को पुलिस ने ग्वालियर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दिल्ली हाईकोर्ट ने वर्ष 2008 में विकास और विशाल यादव को 30 साल की सजा सुनाई थी। इसके खिलाफ दोनों ने हाईकोर्ट में अपील की थी। इसके बाद विकास यादव को राहत मिली और कारावास 25 वर्ष का कर दिया गया। गवाही में बेटी ने बताया था कि नीतीश कटारा की उससे दोस्ती थी और कुछ नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें