फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUDIO: गुलफ्सा गिड़गिड़ाई पर न पसीजे मां और भाई, कहा- 'आखिरी बार पूछ रहे हैं समीर से मिलना बंद करेगी या नहीं'

Fri, 04 Nov 2022 09:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 8
Ghaziabad Murder Case - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद में एक युवती को उसकी मां और भाइयों ने मार डाला। कैला भट्ठा के इस्लामनगर की रहने वाली गुलफ्सा (20) प्रेम विवाह करने वाली थी। उससे पहले ही परिजनों को उसकी जानकारी मिल गई। बुधवार की रात तीन बजे परिजनों ने उसकी मौत हो गई। हत्या उसकी मां और भाइयों ने की। हत्या होने से ठीक पहले गुलफ्सा मोबाइल फोन पर समीर से बात कर रही थी। गुलफ्सा को आशंका थी कि भाई और मां उसकी जान ले सकते हैं। इस पर उन्हें कमरे की ओर आता देख उसने फोन को छिपा दिया। हत्या के दौरान समीर उनकी बातचीत सुनता रहा, यह रिकॉर्ड भी हो गई। इसी रिकार्डिंग को समीर ने गुरुवार की सुबह नगर कोतवाली की पुलिस को सुनाया। आरोपी हत्या के बाद युवती के शव को सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी में थे।
विज्ञापन

2 of 8
मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। गुलफ्सा के भाई और मां ने सामान्य मौत होने का हवाला देकर मामला दबाने का प्रयास किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो दम घुटने से मौत की बात आई। एफआईआर समीर ने दर्ज कराई है। पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया, मां की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

3 of 8
मृतक गुलफ्सा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गुलफ्सा गिड़गिड़ाई पर भाई पसीजे न मां
समीर ने गुलफ्सा की हत्या से ठीक पहले की 12 मिनट 48 सेकंड की ऑडियो पुलिस को सौंपी है। इसमें गुलफ्सा भाइयों और मां से रहम की भीख मांग रही है। वह कह रही है कि उसकी जान बख्श दो, लेकिन न भाई पसीजे और न मां। मां और मोहिद ने गुलफ्सा के हाथ पकड़ लिए। 
 

4 of 8
ghaziabad murder - फोटो : अमर उजाला
तोहिद ने तकिये से गला दबाया। उसे मौत के घाट उतारने से पहले तोहिद और मोहिद ने कहा, आखिरी बार पूछ रहे हैं समीर से मिलना-जुलना बंद करेगी या नहीं। कुछ देर तक गुलफ्सा खामोश रही। इसके बाद उसने इनकार कर दिया। इसी पर तोहिद ने उसके मुंह पर तकिया रख दिया और जान ले ली।

 
विज्ञापन

5 of 8
जानकारी देता समीर - फोटो : अमर उजाला
समीर पुलिस को सूचना दे देता तो बच जाती गुलफ्सा
बुधवार रात गुलफ्सा ने समीर को फोन कर जब उसे मारने की आशंका जताई थी। समीर तभी सचेत होते हुए पुलिस को इसकी सूचना दे देता तो शायद गुलफ्सा की जान बच सकती थी लेकिन उसने सुबह होने का इंतजार किया। उसने पुलिस को बताया कि ऑडियो में गुलफ्सा की छोटी बहन की आवाज भी सुनाई दे रही है। पुलिस ने उससे भी पूछताछ की। उसने बताया कि गुलफ्सा की हत्या की गई है।

 
विज्ञापन

6 of 8
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि समीर की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तोहिद और मोहिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। शमशीदा की तलाश की जा रही है।

 
विज्ञापन

7 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
टाइम लाइन
बुधवार रात नौ बजे : गुलफ्सा ने समीर से फोन पर की बात। घर से ले जाने की लगाई गुहार।
बुधवार रात तीन बजे : दोनों भाई और मां गुलफ्सा के कमरे में गए और मारपीट कर दोस्ती तोड़ने से मना किया। गुलफ्सा नहीं मानी तो तकिये से मुंह दबाकर मौत के घाट उतारा।

 
विज्ञापन

8 of 8
फाइल फोटो
बृहस्पतिवार सुबह छह बजे : गुलफ्सा के भाई उसके दफिना की तैयारी करने लगे
बृहस्पतिवार सुबह सात बजे : समीर नगर कोतवाली में तहरीर लेकर पहुंचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें