गाजियाबाद जिले के लोनी में बिजली की तेजी से एक लपट उठी और बहुत तेज आवाज के साथ सिलिंडर फट गया और अगले ही पल पूरा मकान मलबे के ढेर में तबदील हो गया... हादसे की भयावहता बयां करता यह बयान है घायल मेहराज का। वह धमाके की चश्मदीद हैं। हादसे में उनका एक हाथ कट गया है। उनका कहना है कि पल भर में ही सब तबाह हो गया। काफी देर तक दबे रहने के बाद मलबे से निकालकर जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराए जाने से पहले लगभग बदहवासी की हालत में उन्होंने बताया कि रसोई में चूल्हे पर चाय बन रही थी। वह उसमें दूध डालने ही वाली थीं कि अचानक सिलिंडर में तेजी से आग लग गई। हो सकता है लीकेज हुआ हो, लेकिन इसकी कोई गंध नहीं आई थी।
विज्ञापन
2 of 11
गैस सिलेंडर फटने से गिरा मकान
- फोटो : अमर उजाला
आग की लपटों को देख वह रसोई से बाहर जाने लगी लेकिन तभी सिलिंडर में बहुत जोर से धमाका हो गया। उनके हाथ में सिलिंडर के टुकड़े घुस गए और खून का फव्वारा छूट पड़ा। वह बुरी तरह से घबरा गईं थी और बाहर निकलने की कोशिश कर रही थीं लेकिन रसोई के बाहर जाने से पहले ही मकान से मलबा गिरने लगा।
विज्ञापन
3 of 11
Ghaziabad Loni Blast
- फोटो : अमर उजाला
वह वहीं पर मलबे में दब गईं और कुछ ही पलों में पूरा मकान गिर गया। खुद बुरी तरह लहूलुहान मेहराज अस्पताल में यही पूछे जा रही थीं कि रुकैया, सानिया, सबनूर और पोती इनाया कैसी हैं और कहां हैं? उन्हें मलबे से निकाला गया या नहीं।
4 of 11
Ghaziabad Loni Blast
- फोटो : अमर उजाला
उधर, मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि धमाके के वक्त घर में छह लोग थे। मलबा हटाकर उन्हें निकाला गया लेकिन चार के शव ही मिले। दो घायल निकाले गए। दोनों की हालत गंभीर हैं। घायलों में मेहराज और पड़ोस की युवती बेबी शामिल है।
विज्ञापन
5 of 11
Ghaziabad Loni Blast
- फोटो : अमर उजाला
मलबे से आ रही थी बचाओ-बचाओ की आवाज
निठोरा गांव की बबलू गार्डन कॉलोनी में दो मंजिला मकान के गिरने के बाद मलबे में दबे लोग बचाओ-बचाओ की आवाज लगा रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके की आवाज सुनकर वह लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो महिलाओं की आवाज आ रही थी।
विज्ञापन
6 of 11
Ghaziabad Loni Blast
- फोटो : अमर उजाला
मलबा हटाने के दौरान आवाज आनी बंद हो गई। लोगों ने जब मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला, तो चार की मौत हो चुकी थी। सभी को अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने चार को मृत बताया।
विज्ञापन
7 of 11
Ghaziabad Loni Blast
- फोटो : अमर उजाला
कालोनी निवासी अमानत उल्लाह और मुनशैद ने बताया कि धमाके बाद मकान का एक हिस्सा ऊपर झूल रहा था। लोगों ने जान की परवाह नहीं करते हुए बचाव कार्य में जुट गए। पुलिस भी आई तो लोग उनके साथ मिलकर मलबा हटाने लगे।
8 of 11
Ghaziabad Loni Blast
- फोटो : अमर उजाला
मुनीर का मकान गाटर सिल्ली पर टिका हुआ था। आसपास के ज्यादातर मकान भी ऐसी ही हालत में बने हुए हैं। अधिकारियों की माने तो मकान के नीचे वाले फ्लोर पर रसोई में चाय बन रही थी। सिलिंडर फटने से हुए धमाके के बाद मकान गिर गया।
9 of 11
Ghaziabad Loni Blast
- फोटो : अमर उजाला
विधायक ने दिया मदद का भरोसा
मौके पर पहुंचे लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने मौके पर मौजूद डीएम से परिवार की हरसंभव आर्थिक मदद और घायलों का उचित उपचार किए जाने की बात कही। साथ ही उन्होंने बताया कि परिवार की मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भी मदद कराई जाएगी।
10 of 11
Ghaziabad Loni Blast
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बीएसपी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट वीरेंद्र जाटव अपनी टीम के साथ पहुंचे। सीपीएम का प्रतिनिधिमंडल जिला प्रभारी जावेद कुरैशी के नेतृत्व में पहुंचा और अधिकारियों से मदद की मांग की है।
घटना की सूचना पाकर पूर्व विधायक मदन भैया मौके पर पहुंचे। उन्होंने सरकार से मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये, घायलों का मुफ्त इलाज, घायलों को ढाई लाख रुपये देने की मांग की है। इसके बाद पूर्व चेयरमैन मनोज धामा पहुंचे और अधिकारियों से आर्थिक मदद देने की मांग की।