मोटरसाइकिल निकालते लोग
- फोटो : amar ujala
500 मीटर तक आई धमाके की आवाज, हिले पास के मकान
मुनीर के मकान में जब विस्फोट हुआ तो धमाके की आवाज करीब 500 मीटर तक सुनाई दी। घटनास्थल के करीब 200 मीटर दूर तक धूल का गुबार फैल गया। साथ ही आसपास के मकान हिल गए। लोगों को एक पल लगा जैसे भूकंप आया हो। कुछ देर बाद पता चला कि मकान गिर गया है। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और मलबे मे दबे लोगों को बाहर निकालने में जुट गए।
करीब 30 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक लोग छह लोगों को मलबे से निकाल चुके थे। कुछ और लोगों के अंदर होने की सूचना होने पर पुलिस भी मलबा हटाने में जुट गई। घटना की जानकारी पर एसडीएम संतोष कुमार राय, एसपी देहात डॉ. ईरज राजा, सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय, तहसीलदार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान आसपास के लोगों की भीड़ भी वहां जुट गई। भीड़ की वजह से पुलिस प्रशासन को वहां काम करने में बाधा हो रही थी। ऐसे में पुलिस ने डंडा फटाकर लोगों को वहां से हटाया।