फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr Double Murder: बिलखते हुए बोली मां...अरे पैसे मत देती, मेरे बेटे को तो छोड़ देती

Wed, 05 Oct 2022 02:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
1 of 8
Double Murder - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर के अपहृत दो चचेरे भाइयों भूपेंद्र और जगदीश की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने सिर तन से जुदा कर सिर को गंगा नदी और धड़ को संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया था। मुख्य आरोपी दिल्ली पुलिस का सिपाही तुषार है। उसने अपने भाई, मां और एक साथी के साथ वारदात को अंजाम दिया है। भाई, मां और साथी को गिरफ्तार कर लिया है। तुषार की तलाश की जा रही है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव कैलावन निवासी भूपेंद्र कुमार (21) और उसका चचेरा भाई जगदीश उर्फ भूरा (18)  एक अक्तूबर से लापता थे। दोनों घर से काली की शोभायात्रा देखने गए थे, इसके बाद वापस नहीं आए। भूपेंद्र के पिता नरेश कुमार ने दो अक्तूबर को थाने में तहरीर देकर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में कैलावन निवासी दिल्ली पुलिस के सिपाही तुषार शर्मा, उसके छोटे भाई दुर्गेश, मां लता शर्मा और साथी मुकेश का नाम प्रकाश में आया था।
विज्ञापन

2 of 8
Bulandshahr Double Murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सोमवार देर रात लता शर्मा और मुकुल को गांव से गिरफ्तार कर लिया था। दुर्गेश को मंगलवार तड़के कैलावन के निकट जंगल से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन

3 of 8
विपाल करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि भूपेंद्र के लता से संबंध थे। इसी कारण उसके बेटे तुषार शर्मा और दुर्गेश ने वारदात की साजिश रची। काली शोभायात्रा के दौरान भूपेंद्र को अपने घर बुला लिया।

4 of 8
मृतक भूपेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
साथ में उसका चचेरा भाई जगदीश भी पहुंच गया। आरोपियों ने पहले उन्हें शराब पिलाई, इसके बाद हत्या कर दी। इसके बाद सिर को धड़ से अलग कर दिया। सिर को एक बोरे में भरकर गंगा नदी में फेंक दिया।
विज्ञापन

5 of 8
मृतक जगदीश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
धड़ को संभल में गंगा नदी के किनारे फेंक दिया। संभल पुलिस की मदद से रजपुरा थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से दोनों सिर कटे शव बरामद कर लिए गए हैं। सिर की तलाश की जा रही है। फरार आरोपी दिल्ली पुलिस के सिपाही तुषार की भी तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन

6 of 8
Bulandshahr Double Murder - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस के सिपाही तुषार ने अपने भाई, मां व एक साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। मृतक भूपेंद्र के आरोपी की मां से संबंध थे, इस कारण वारदात को अंजाम दिया गया। जल्द ही फरार आरोपी सिपाही को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 
विज्ञापन

7 of 8
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पैसे मत देती, मेरे बेटे को तो छोड़ देती
...अरे मेरे पैसे मत देती लेकिन मेरे बेटे को तो छोड़ देती। उसने किसी का क्या बिगाड़ा था। ये बातें मंगलवार देर शाम कैलावन में मृतक जगदीश की मां बिलखते हुए कह रही थी। सभी परिजन रो-रोकर बेहाल थे। बताया गया कि आरोपी महिला लता जगदीश के घर से दूध लाती थी, जिसकी उधारी भी उस पर है।

 
विज्ञापन

8 of 8
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
दोनों का हुआ अंतिम संस्कार
वारदात के बाद से गांव सन्नाटा पसरा हुआ है। संभल जनपद से पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब छह बजे मृतक युवक भूपेंद्र और जगदीश के शव गांव पहुंचे। शवों की हालत खराब होने के चलते उन्हें एंबुलेंस से नीचे नहीं उतारा। परिजनों को अंतिम दर्शन कराने के बाद शव सीधे एंबुलेंस से ही श्मशान ले जाए गए। वहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें