फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लीज मुझे बचा लो: फोन कर युवती बोली- समीर आज रात कुछ होने वाला है, तोहिद इंजेक्शन लाया है...ये मुझे मार देंगे

Fri, 04 Nov 2022 09:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 8
Ghaziabad Murder - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक युवती की उसकी मां और भाइयों ने जान ले ली। युवती परिजनों के मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह करने की तैयार कर चुकी थी। आरोपियों ने हत्या के बाद युवती के शव को सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी भी कर चुके थे, लेकिन उससे पहले ही प्रेमी ने पुलिस को आरोपियों के गुनाह की पुलिस को जानकारी दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया, मां की तलाश शुरू कर दी। यह सनसनीखेज वारदात गाजियाबाद में घंटाघर कोतवाली के इस्लामनगर की गली नंबर-चार में हुई। यहां की रहने वाली 20 साल की गुलफ्सा की बुधवार रात करीब तीन बजे संदिग्ध हालत में मौत हो गई। 
विज्ञापन

2 of 8
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
परिजन उसे सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच गुरुवार को उसके प्रेमी समीर ने पुलिस के सामने पूरी वारदात बताई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो शव घर में ही मिला।
विज्ञापन

3 of 8
एसपी निपुण अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस पहुंची तो गुलफ्सा के भाई और मां ने सामान्य मौत होने का हवाला देकर मामला दबाने का प्रयास किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो दम घुटने से मौत की बात आई। एफआईआर समीर ने दर्ज कराई है।

4 of 8
मृतक गुलफ्सा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, गुलफ्सा ने हत्या होने से ठीक पहले मोबाइल फोन पर प्रेमी समीर से बात कर रही थी। उसे आशंका थी कि भाई और मां उसकी जान ले सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
जानकारी देता समीर - फोटो : अमर उजाला
उन्हें कमरे की ओर आता देख उसने फोन को छिपा दिया था। इसलिए, हत्या के दौरान समीर उनकी बातचीत सुनता रहा, यह रिकार्ड भी हो गई। इसी रिकार्डिंग को उसने बृहस्पतिवार की सुबह नगर कोतवाली की पुलिस को सुनाया। 
विज्ञापन

6 of 8
Ghaziabad Murder Case - फोटो : अमर उजाला
गुलफ्सा और समीर की बातचीत की ऑडियो को पुलिस ने सुना। इसमें गुलफ्सा बुधवार की रात करीब नौ बजे समीर से कह रही है, समीर प्लीज मुझे बचा लो...आज रात उसके साथ कुछ होने वाला है। 

 
विज्ञापन

7 of 8
जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
तोहिद इंजेक्शन लेकर आया है...ये लोग मुझे मार डालेंगे
तोहिद इंजेक्शन लेकर आया है... ये लोग मुझे मार डालेंगे। मुझे यहां से ले जाओ। समीर ने कहा कि वो कुछ नहीं करेंगे। कोई कमरे में आए तो दरवाजा बंद करके कुंडी लगा लेना। 

 
विज्ञापन

8 of 8
गाजियाबाद पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
गुलफ्सा ने कहा, यह कुंडी बंद नहीं होती है। इसके बाद समीर ने गुलफ्सा से कहा कि उसके भाई कुछ नहीं करेंगे, रात काट लो सुबह तुम्हें ले जाऊंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें