फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापी ससुर की घिनौनी करतूत: बहू के बेडरूम में कैमरा लगाकर किया यह काम, विवाहिता बोली- मेरे साथ धोखा हुआ

Mon, 05 Dec 2022 12:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर
गाजियाबाद के विजयनगर इलाके की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने ससुर पर बेडरूम में कैमरा लगाकर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि निकाह के वक्त ससुराल वालों ने उसके पति को दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी बताया लेकिन वह मानसिक रोगी है। महिला ने पति, सास-ससुर, देवर और दो ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि उसका निकाह तीन साल पहले दिल्ली के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद पता चला कि उसे दौरे पड़ते हैं और वह शारीरिक व मानसिक रूप से बीमार है। वह काफी समय से मायके में रह रही है। 
विज्ञापन

2 of 6
फाइल फोटो
जबरन संबंध बनाना चाहता है ससुर
आरोप है कि ससुर उसे जबरन ले जाकर संबंध बनाना चाहता है। थाना प्रभारी विजयनगर अनिता चौहान का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

3 of 6
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
युवक को किन्नर बनाने का दबाव, इनकार करने पर पीटा
वहीं, विजयनगर के रहने वाले एक युवक पर उसी के साथ तीन साथी जबरन किन्नर बनने का दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि तीनों लिंग परिवर्तन कराने का दबाव बनाते हैं और उनकी बात न मानने पर पिटाई करते हैं। युवक ने विजयनगर थाने में तीन को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

4 of 6
फाइल फोटो - फोटो : istock
विजयनगर के मवई क्षेत्र के रहने वाले हारुन चौधरी ने बताया कि वह बधाई मांगकर गुजारा करता है। आठ साल से वह मुकेश उर्फ काजल, बाला और आलोक उर्फ प्रिया के साथ काम कर रहा है। यह तीनों भी लिंग परिवर्तन कराकर किन्नर बन चुके हैं और अब उस पर भी लिंग परिवर्तन कराकर किन्नर बनने का दबाव बना रहे हैं, जबकि उसका परिवार भी है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हारुन ने बताया कि उसने किन्नर बनने इनकार किया तो मुकेश, बाला और आलोक ने उसके साथ मारपीट की। उसे काम पर साथ ले जाने से न सिर्फ इनकार कर दिया, बल्कि रोक लगा दी। हारुन का आरोप है कि यह तीनों अब सुबह उसके घर के आसपास बाउंसरों को भेज देते हैं, वह उसे बाहर नहीं निकलने देते। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
उसका कहना है कि बीते दिनों उसके घर में चोरी हुई थी, उसे शक है कि इन तीनों ने ही यह वारदात कराई थी। उसका कहना है कि तीनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है, डर की वजह से उसने अब घर से निकलना भी छोड़ दिया है। उसके सामने अब गुजारा करने का संकट खड़ा हो गया है। उसने मुकेश उर्फ काजल, बाला और आलोक उर्फ प्रिया को नामजद कर विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। हारुन का कहना है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें