फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या या हादसा: नाले में मिली रिंकू की लाश, मां को अस्पताल ले गया था चार दिन पहले, अचानक हो गया था लापता

Thu, 29 Jan 2026 04:57 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीनगर

सार

पिता ने बताया कि छोटा पुत्र रिंकू अपनी मां संजू को उपचार कराने के लिए मोदीनगर स्थित एक चिकित्सक के पास लेकर गया था। रिंकू किसी जरूरी काम होने की बात कहकर मां संजू को अस्पताल छोड़ कर चला गया, मगर लौटा नहीं। चार दिन बाद उसकी मौत की खबर आई। 
विज्ञापन
1 of 4
चार दिन बाद नाले में मिली रिंकू की लाश - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मोदीनगर स्थित थाना क्षेत्र के गांव रोरी से चार दिन पूर्व लापता हुए 24 वर्षीय युवक रिंकू का शव गुरुवार को सुचेतापुरी कॉलोनी स्थित गंदे नाले से बरामद हुआ। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

2 of 4
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
मां को अस्पताल लेकर गया था रिंकू
गांव रोरी के रहने वाले इंद्रजीत किसान हैं। बताया कि बीती 25 तारीख को उनका छोटा पुत्र रिंकू अपनी मां संजू को उपचार कराने के लिए मोदीनगर स्थित एक चिकित्सक के पास लेकर गया था। रिंकू किसी जरूरी काम होने की बात कहकर मां संजू को अस्पताल छोड़ कर चला गया, मगर लौटा नहीं। मां संजू अस्पताल में रिंकू की घंटों तक प्रतीक्षा करती रही। 
विज्ञापन

3 of 4
नाले के पास जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
परिवार बोला- हत्या हुई है
परिजनों ने रिंकू को काफी तलाशा लेकिन उसका पता नहीं लगा। खोजबीन के बाद परिजनों ने बुधवार को गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की तो रिंकू का शव गुरुवार करीब 11 बजे सुचेतापुरी कॉलोनी के पीछे स्थित गंदे नाले में मिला। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। 
विज्ञापन

4 of 4
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
नशेड़ियों ने तो नहीं मार डाला
कॉलोनीवासियो का कहना है कि गंदे नाले और उसके आसपास नशा करने वालों का हमेशा जमावड़ा लगा रहता है। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि परिजनों ने अभी घटना की तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें