फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर में घुसकर 'कबूतर' ने मां-बेटे पर बरसाईं गोलियां, छोटे भाई को मारने आए थे, बड़े को मार डाला; मां गंभीर

Mon, 09 Jun 2025 08:12 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज़ एजेंसी, मुरादनगर

सार

आरोपी ने रसोई में घुसते ही सबसे पहले जब फायर किया तो गुड्डी के पैर में गोली लग गई। गोली लगने के बाद भी महिला ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाश को धक्का देते हुए रसोई का गेट बंद कर दिया और शोर मचा दिया।
विज्ञापन
1 of 10
मृतक पंकज चौधरी और गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मुरादनगर स्थित धेदा गांव में रविवार रात रंजिश के चलते घर में घुसकर मां, बेटे पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी गईं। हमलावर पड़ोसी के घर की से से कूदकर भाग गया। चार गोली लगने से घायल पंकज चौधरी (26) की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसकी मां गुड्डी की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी मृतक के छोटे भाई को मारने के इरादे से आया था। उसके घर पर न मिलने पर मां व भाई को निशाना बनाया। सूचना पर वहां पहुंचकर पुलिस टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने तहरीर पर हमलावर व उसके दो साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

2 of 10
इसी घर में रहते हैं पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
मां-बेटे गए थे काम से बाहर
धेदा गांव निवासी किसान पिंटू चौधरी के परिवार में पत्नी गुड्डी (45) दो बेटे पंकज (26) व रोहित हैं, उनके छोटे बेटे रोहित की चितौड़ा गांव निवासी प्रशांत उर्फ कबूतर से रंजिश चली आ रही है। रविवार रात किसान पिंटू चौधरी व रोहित किसी काम से बाहर गए हुए थे। बताया कि इसी बीच प्रशांत उर्फ कबूतर कार से अपने साथी विक्की व सन्नी यादव के साथ आया, उन्होंने कार को बाहर गली के चौराहे पर छोड़ दिया। प्रशांत गली में आया ओर रोहित के भतीजे की पत्नी से उनके घर के बारे में पूछा। वह घर में दाखिल हुआ और पहली मंजिल पर पहुंच गया। 
विज्ञापन

3 of 10
इसी किचन में खाना बना रही थी मां - फोटो : अमर उजाला
मां बना रही थी खाना, बेटा कर रहा था खाने की तैयारी
रसोई में रोहित की मां गुड्डी खाना बना रही थी, जबकि पंकज खाने की तैयारी कर रहा था। प्रशांत को पिस्टल निकालते देखा तो गुड्डी अपने बेटे को बचाने के लिए सामने आ गई। आरोपी ने महिला के कंधे व छाती मे दो गोली मारकर घायल कर दिया, गोली लगते ही महिला जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद आरोपी ने ताबड़तोड़ पंकज पर गोली चलाई, उसके सिर, छाती व पेट में गोली लगी। लहूलुहान हाल में गुड्डी ने हिम्मत दिखाई और किसी तरह घिसटी हुई जीने के पास पहुंची और बाहर से दरवाजा बंद करके शोर मचा दिया। 

4 of 10
छत से कूद कर भागे हमलावर - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसी ने की पकड़ने की कोशिश, पिस्टल तानकर भागा
खुद को घिरता देख आरोपी दूसरी मंजिल की छत से पड़ोसी के घर में कूदकर पिस्टल लहराते हुए वहां से भागने लगा। पड़ोसी ने युवक को रोकने का कोशिश की तो उसने पिस्टल तानकर गोली मारने की धमकी देकर कार में बैठकर वहां से भाग गया। गोलियां चलने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। किसान पिंटू व रोहित भी इसी बीच घर आ गए। 
विज्ञापन

5 of 10
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
बेटे की उपचार के दौरान मौत
परिवार के लोगों ने घायल गुड्डी व पंकज को गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वारदात कि सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से बात की और गांव व आस-पास लगे सीसीटीवी कमरों की फुटेज देखनी शुरू की। सोमवार सुबह गोली लगने से घायल पंकज की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि उसकी मां गुड्डी की हालत गंभीर बनी है। 
विज्ञापन

6 of 10
घर पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जल्द होगा हत्याकांड का खुलासा
एसीपी लिपि नागायच का कहना है कि रंजिश को लेकर यह घटना हुई है। मृतक के पिता पिंटू चौधरी की तहरीर पर प्रशांत उर्फ कबूतर, विक्की उर्फ चेटी व सन्नी यादव निवासी अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की पांच टीम आरोपियों कि तलाश में लगाई गई है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

7 of 10
घर पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
मुख्य आरोपी प्रशांत उर्फ कबूतर पर पहले भी हत्या समेत आठ अपराधिक मामले हैं दर्ज
वारदात का मुख्य आरोपित प्रशांत उर्फ कबूतर शातिर बदमाश बताया जा रहा है, जिस पर कत्ल समेत आठ मामले पहले भी दर्ज हैं, जिनके मुकदमे चल रहे हैं। बताया गया है कि शातिर ने अपने ही गांव युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह लोगों को आतंकित करने के लिए आए दिन मारपीट करता रहता है। 

8 of 10
घर पर मौजूद पड़ोसी - फोटो : अमर उजाला
एक साल पहले हुई थी रंजिश 
मृतक के छोटे भाई रोहित ने बताया कि एक वर्ष पहले उनके गांव के रहने वाले प्रशांत का आरोपी रोहित के बीच मुकदमा हुआ था। उक्त मुकदमे में रोहित के अलावा अजय व शिवम गवाह थे। इस बात को लेकर आरोपित रोहित व अन्य रंजिश रखता है। 

9 of 10
छत पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
दो दिन पहले भी हुई थी कहसुनी
बताया गया है कि धेदा गांव मॉडल टाउन कॉलोनी स्थित ठेके के पास शराब पीने के दौरान प्रशांत व रोहित के बीच कहसुनी हो गई थी। जिसके बाद प्रशांत ने रोहित को जान से मारने की धमकी दी थी।
 
विज्ञापन

10 of 10
इसी किचन में थी मां - फोटो : अमर उजाला
गोली पैर में लगने के बाद भी मां बेटे को बचाने के दौड़ी
पहली मंजिल पर पहुंचते ही आरोपी ने पिस्टल निकाल फायरिंग शुरू कर दी थी। रसोई मे खाना बना रही गुड्डी के पैर में एक गोली लगी। उन्होंने पंकज को बचाने की कोशिश की, आरोपी ने दूसरी गोली गुड्डी के हाथ में मार दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें