फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशान घाट हादसा: आत्मा की शांति के लिए मौन खड़े थे लोग, कुछ पलों में हुआ ऐसा हादसा, मलबे में दफन हुईं 23 जिंदगियां

Sun, 03 Jan 2021 04:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 7
मुरादनगर श्मशान घाट हादसा - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में रविवार को बड़ा हादसा हुआ है। मुरादनगर के श्मशान घाट परिसर में गैलरी की छत गिर गई। हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई है। जबकि करीब 15 लोगों को मलबे से निकालकर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद जिले के मुरादनगर स्थित श्मशान घाट में पिलरों पर लिंटर पड़ा था। बारिश में लिंटर अचानक गिर गया। जिसके नीचे 40 से ज्यादा लोग दब गए। दर्दनाक हादसे में 23 लोगों की मौत की हो गई है। 
विज्ञापन

2 of 7
गाजियाबाद हादसा - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग मुरादनगर के डिफेंस कॉलोनी निवासी फल विक्रेता जयराम (65) की अंत्येष्टि में आए थे। ये सभी लोग अंत्येष्टि के बाद गेट से सटी गैलरी में मौन धारण करने के लिए जमा हुए थे। 
विज्ञापन

3 of 7
गाजियाबाद हादसा - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान ये हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि अक्तूबर में ही गैलरी का निर्माण कराया गया था। आरोप है कि सरिया को छोड़ निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। गैलरी ढहते ही निर्माण सामग्री चूरे में तब्दील हो गई।  



 

4 of 7
गाजियाबाद हादसा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस प्रशासन ने बचाव अभियान चलाया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। बारिश के कारण बचाव अभियान में दिक्कत आई। कमिश्नर अनीता सीमेश्राम व आईजी मौके पर पहुंचे और गाजियाबाद के जिलाधिकारी और एसएसपी से जानकारी ली। 
विज्ञापन

5 of 7
अस्पताल में शव - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है जबकि 15 लोग घायल हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंडल आयुक्त मेरठ व  एडीजी मेरठ मामले की जांच कर रहे हैं। उनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों ही अधिकारी मुरादनगर में डेरा डाले हुए हैं। टेंडर से लेकर अन्य सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

6 of 7
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गाजियाबाद के मुरादनगर में छत गिरने की घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Ghaziabad accident - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने इस हादसे में मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मण्डलायुक्त मेरठ एवं एडीजी मेरठ जोन को घटना के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें