फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: 200 मीटर तक नहर में तैरती रही कार, शीशा खोलकर चालक बचाने की लगाता रहा गुहार, लेकिन...

Mon, 22 Feb 2021 09:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 7
नहर में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में रविवार दोपहर गंगनहर-मसूरी मार्ग पर रेलवे पुल से आगे गंगनहर में तेज रफ्तार एक कार जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गिरने के बाद कार नहर में करीब 200 मीटर तक तैरती रही। चालक ने शीशा खोलकर सड़क से गुजर रहे लोगों से खुद को बचाने की गुहार लगाई। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
नहर में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला
सूचना के करीब आधे घंटे बाद पुलिस और गोताखोर पहुंचे और कार चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

3 of 7
नहर में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला
मोरटा गांव में राजेंद्र त्यागी अपने बेटे सचिन त्यागी, नितिन त्यागी और तरुण त्यागी (35) के साथ रहते हैं। सबसे छोटा बेटा तरुण पत्नी ललिता त्यागी, बेटी रिद्धि (6) और चार साल के बेटे के साथ राजनगर एक्सटेंशन की वीवीआईपी सोसायटी में में रहते थे। बताया गया कि रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे तरुण त्यागी अपनी कार से गंगनहर पटरी से मसूरी की ओर जा रहे थे।

4 of 7
नहर में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला
 रेलवे पुल से करीब एक किमी आगे तरुण पहुंचे तो कार उछलकर नहर में जा गिरी। नहर में गिरी कार करीब 200 मीटर तक तैरती रही। इसी बीच वहां से बाइक सवार से निकल रहे युवक को देख तरुण ने कार का शीशा खोल कर बचाने की आवाज लगाई। हालांकि थोड़ी ही देर में डूब गई।

 
विज्ञापन

5 of 7
बचाने के लिए नहर में कूदने वाला सिपाही - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही पुलिस गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंची। सूचना पर पहुंचे थानाक्षेत्र मसूरी नहाल चौकी पर तैनात कांस्टेबल अरविंद चौधरी भी पीसीआर वैन से पहुंचे और कार सवार को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तरुण को नहर से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

6 of 7
नहर से निकाला गया शव - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि किसी जानवर को बचाने की कोशिश में यह हादसा हुआ। एसएचओ अमित कुमार का कहना है कि पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला गया। मामले की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नहर में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला
पिछले साल भी गिरी थी कार, चार की हुई थी मौत
एक फरवरी 2020 : गंगनहर पटरी पर डिडौली गांव के सामने तेजरफ्तार कार दीवार को तोड़ती हुई नहर में गिरी थी। हादसे में कार सवार दो युवती व दो युवकों की मौत हो गई थी। 
18 जुलाई 2020 : मसूरी थाना क्षेत्र में नाहल पुलिस चौकी के पास एक वैगन आर कार गंगनहर में गिर गई थी। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें